aajtaktimes

कुवांरी लड़कियों को विवाहिता बताकर मतदाता सूची से हटाया, शिकायत

प्रधान व बीएलओ की मिलीभगत से मतदाता सूची में धांधली का आरोप

मनीष सिंह

बाराबंकी। पंचायत चुनाव के पहले चरण का बिगुल सोमवार को बज गया। परन्तु
जद्दोजहद के बाद भी पंचायत नामावली में खामियों की शिकायत कम नही हुई है।
प्रधान प्रत्याशियों की सह पर नामावली संशोधन हेतु नियुक्त किये गये
बीएलओं ने जमकर धांधली की है। डोर टू डोर सत्यापन के दिशा निर्देशों को
धता बताते हुये नियुक्त बीएलओं ने घर बैठे सूची सही करने के स्थान पर गलत
कर दी है। तराई क्षेत्र के पूरेडलई विकास खण्ड में तैनात बीएलओ ने तो
आश्चर्य जनक कारनामें किये हैं। ग्रामीणों ने बीएलओ की लिखित शिकायत
उपजिलाधिकारी रामसनेहीघाट से की परन्तु अब तक नामावली में संशोधन नही हो
सका। विकासखण्ड के सरांयसैफ निवासी पप्पू, सुशीला, श्यामू, जगप्रसाद,
रामकुमार सहित दर्जनों लोगों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर
ग्रामसभा के बीएलओ पर गम्भीर आरो लगाये हैं। ग्रामीणों का कहना है कि
बीएलओ ने एक प्रधान प्रत्याशी के इशारे पर नामावली में लगभग चार दर्जन
मतदाताओं के नाम व पिता के नाम गलत कर दिये हैं। इसी तरह ग्राम पंचायत
सिकरी जीवल, बेलखरा, पूरेडलई, नियामतपुर, सरांय बरई आदि के ग्रामीणों ने
बीएलओ द्वारा तानाशाही करने का आरोप लगाया है। विकास खण्ड के अधिकतर
बीएलओ ने घर बैठकर नामावली शुद्ध करने के स्थान पर अशुद्ध की है।
उपजिलाधिकारी प्रभाकांत अवस्थी का कहना है कि कई विकासखण्डो से बीएलओ
द्वारा सूची में हेराफेरी करने का मामला संज्ञान में आया है उन्होने
ग्रामीणों से अपील की है कि जिन मतदाताओं के नाम गलत प्रकाशित हैं। वह
स्वयं विकास खण्ड व तहसील कार्यालय पहुंचकर अपना सही पहचान पत्र जमा कर
दें। इसी तरह हरख विकास खण्ड के ग्राम चंदौली के ग्रामीण साकिर अली ने
बताया कि यहां के बीएलओ प्रधान के मुताबिक रिपोर्ट लगा रहे है और कई
कुवांरी लड़कियों को विवाहिता बताकर सूची से नाम कटवा दिया है। जबकि
चंदौली निवासी गुलशन बानो, रीमा, रुबीना परवीन को सूची से यह बताकर हटा
दिया गया कि इनकी शादी हो चुकी है। जबकि यह लड़कियों अभी अविवाहित है।
ग्रामीणों का यह आरोप है कि पूर्व प्रधान उन्ही का नाम शामिल कर रहे है।
जिनसे उनको वोंट मिलना है और बीएलओ व प्रभारी उनके दबाव में काम कर रहे
हैं। इसी तरह से जैदपुर देहात में नामांकन सूची में 400 लोगों का नाम
शामिल करने के लिये फार्म जमा किये गये थे जो अभी तक ठंडे बस्ते में पड़े
हुये है। जैसे जैसे चुनाव नजदीक आता जा रहा है। प्रधान पद का चुनाव लड़ने
की मंशा बनाये प्रत्याशियों की धड़कने बढ़ती जा रही है। चौकाने वाली बात यह
है कि हरख ब्लाक के बलछत गांव में गैरजनपद से आयी एक महिला को निवासी
करार दिया गया। वहीं स्थानीय लोगों का नाम मतदाता सूची से हटा दिया गया।
लोग दंग रह गये जब साफिया परवीन नाम की महिला लखनऊ से आकर ग्राम पंचायत
बलछत से अपना आय जाति निवास प्रमाण पत्र बनाकर डीडीसी चुनाव का दावा कर
दिया। लोग दंग रह गये कि यह हमारे गांव में कब आ गये। ग्रामीणों ने
लेखपाल बीएलओ के खिलाफ जांच की मांग की है।

Related

UP 4964393177042705682

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item