ट्रैक्टर में फंसकर युवक की दर्दनाक मौत
https://husainijnp.blogspot.com/2015/11/blog-post_495.html

बाराबंकी। मसौली थाना क्षेत्र में चलते टैªक्टर से उतरते समय एक व्यक्ति की कुचल कर दर्दनाक मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। मिली जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के बनियातारा गांव का निवासी अरविन्द कुमार (30) पुत्र दयाराम रविवार को अपने वर्तमान निवास कोला थाना जैदपुर क्षेत्र से पैतृक निवास आया था।
चलते टैªक्टर से उतरते समय अरविन्द टैªक्टर व रोटावेटर के बीच जा फसा जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। मृतक के तीन बताये जा रहे है।
