aajtaktimes

जनपद के किसानों से कृषि उपनिदेशक ने की अपील

जौनपुर। उपनिदेशक कृषि ने किसानों को सलाह दिया कि इस वर्ष खरीफ में वर्षा कम होने से फसल प्रभावित हुई है तथा रबी फसल भी प्रभावित होने की सम्भावना है। इसको ध्यान में रखते हुये खरीफ की क्षति पूर्ति हेतु रबी में दलहनी एवं तिलहनी फसलों की अधिक से अधिक क्षेत्रफल में बुवाई करें। विकास खण्ड स्तर पर स्थित कृषि बीज भण्डारों पर रबी के लिये गेहूं के साथ दलहन, गेहूं, चना, मटर की प्रकाश, विकास, शिखा, अमन प्रजातियां उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि किसान अपना पंजीयन कराकर उक्त बीज यथाशीघ्र प्राप्त कर लें। बीज पर उपलब्ध धनराशि कृषकों को डीबीटी के तहत उनके खाते में भेजा जायेगा। साथ ही यह भी ध्यान रखें कि बुवाई से पूर्व बीज का थीरम 75 प्रतिशत डी., कार्बान्डाजिन 50 प्रतिशत अथवा ट्राइकोडर्मा में से किसी एक रसायन से बीज शोधन अवश्य करें। विशेष जानकारी हेतु विकास खण्ड पर स्थित सहायक विकास अधिकारी (कृषि) से सलाह लें।

Related

news 783064777883441328

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item