aajtaktimes

सड़क हादसे में युवक की मौत, चालक फरार

जौनपुर। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के चढ़ई ढेकहा गांव में स्थित नहर के पास किसी वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी जिसकी जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण हेतु भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी उक्त युवक घर से बाहर निकलकर कहीं जा रहा था कि रास्ते में चढई ढेकहा गांव में स्थित नहर के पास किसी वाहन की चपेट में आने से उसकी दर्दनाक मौत हो गयी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के बाद दुर्घटना करने वाले वाहन का चालक मौके से फरार हो गया। उधर जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को अन्त्य परीक्षण के लिये भेज दिया।

Related

news 6512738330201921717

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item