aajtaktimes

हुमायूँ नईम का कुशल क्षेम लेने पहुंचे पुनिया, फरीद सहित कई नेता

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। वरिष्ठ सपा नेता एवं जिला उपभोक्ता फोरम के पूर्व न्यायिक
सदस्य हुमायूं नईम खां ने नई दिल्ली के नेशनल हार्ट इंस्टीट्यूट में ओपेन
हार्ट सर्जरी कराकर रविवार को बाराबंकी लौटने पर प्रदेश सरकार के
प्रावैधिक शिक्षा मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हाजी फरीद महफूज किदवाई,
राज्यसभा सांसद एवं अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डा पीएल पुनिया सहित
कई लोगों ने कुशल क्षेम लेने उनके आवास पर पहुंचे। श्री नईम को दीवाली को
हार्ट अटैक और पैरालेसिस अटैक दोनो एक साथ पड़ने से लखनऊ के सहारा अस्पताल
में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद उनका डा राम मनोहर लोहिया शोध संस्थान
में कई दिनों तक इलाज चला। बीते सोमवार को ओपेन हार्ट सर्जरी के लिये नई
दिल्ली के नेशनल हार्ट इंस्टीट्यूट में भर्ती हुये। जहां वरिष्ठ शल्य
चिकित्सक डा. ओपी यादव ने सफल आपरेशन किया। रविवार को दिल्ली से बाराबंकी
आने के बाद उनके आवास पर कुशल क्षेम लेने और मिलने जुलने वालों का
सिलसिला दिनभर चलता रहा। इस दौरान श्री नईम से मंत्री फरीद महफूज किदवाई,
सांसद पीएल पुनिया, उप्र अल्पसंख्यक वित्त विकास निगम के अध्यक्ष इजहार
हुसैन, जिला अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजेश दीक्षित, उप्र
अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व सदस्य निहाल रिजवी, जिला शासकीय अधिवक्ता जमील
अहमद, समाजवादी चिंतक राजनाथ शर्मा, शब्बन रिजवी, फरहत उल्ला किदवाई,
अनवर महबूब, शाह कलीम, इकबाल अशरफ किदवाई, फैसल मुख्तार, डा शेख नजीब,
सै. रियाजुल हसन, डा सुधीर वर्मा, अनन्त पाण्डेय, डा विकास यादव, डा एसके
वर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता दिलीप गुप्ता, सुरेन्द्र सिंह बब्बन, अनस उल्ला
किदवाई सहित कई लोग ने मुलाकात की।


Related

UP 2432281833822341061

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item