इमाम हुसैन की याद में हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन
https://husainijnp.blogspot.com/2015/11/blog-post_434.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। शहीदे इंसानियत हजरत इमाम हुसैन (अ.) की याद में बकाए इंसानियत के लिये खून का नजराना अल मुस्तफा ट्रस्ट के जेरे एहतेमाम जिला अस्पताल में इमामे जुमा मौलाना मोहम्मद रजा रिजवी की सरपरस्ती में ब्लड डोनेशन कैम्प का उद्घाटन जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र ने कियां इस अवसर पर ग्राम्य विकास मंत्री अरविन्द सिंह गोप ने पहुंचकर खून देने वाले की हौसला अफजाई की।
मंत्री गोप ने कहा कि इंसानियत बचाने के लिये खून देने वाले हुसैनियों को मेरा सलाम मै इनके हौसलों की तारीफ करता हूं। जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र ने कहा यह एक अच्छी पहल है मुझे खुशी है कि अल मुस्तफा ट्रस्ट और मौलाना रजा साहब ने एक नया पैगाम मुस्लिम समाज को देकर इंसानियत को बचाने के लिये काम किया है। ऐसी मुझे आगे भी उम्मीदें है।
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. एस. के. सिंह और ब्लड बैंक के डा. एस.एन. शुक्ला ने कहा हमें खुशी है मुस्लिम समाज में इस तरह की जागरुकता पहली बार दिखाई पड़ी। मैं इनके जज्बे को सलाम करता हूं। खास बात यह है कि इस मौके पर शिया समुदाय के अलावा हिन्दू धर्म एवं सुन्नी समुदाय के लोगों ने भी इमाम हुसैन को खिराजे अकीदत पेश करते हुये समाजसेवी व पत्रकार ठा. मनीष सिंह, अंशुल सिंह, आमिर उस्मानी, तैय्यब खान ने महारक्तदान में भाग लिया। इनके अलावा मौलाना अली सजीर रिजवी, मौलाना अब्बास मेंहदी (सदफ), अली गदीर रिजवी एडवोकेट, दिलकश रिजवी एडवोकेट, अली समीर रिजवी, सभासद सादिक हुसैन, इमरान शकील, पत्रकार आसिफ हुसैन, मोहसिन अली, वकार हैदर जैदी, हसन सज्जाद जैदी, सिकन्दर अब्बास रिजवी, शारिक जैदी, वफा अब्बास जैदी, अफसर हुसैन, अब्बास रिजवी, आरिज मेंहदी, शबीब मेंहदी, कमर अस्करी के अलावा महिलाओं में तंजीम फातिमा जैदी व सुश्री बिन्ते जहरा सहित दर्जनों लोगों ने खून का नजराना पेश किया। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी डा. एस. एम. हैदर, रजा हुसैन रिजवी (रेनू), इमरान रिजवी, आमिर रजा, मो इस्माईल, मो आसिफ, मंजर अब्बास, जहीर जैदी, मकासिद हुसैन रिजवी, मो अकरम मौजूद थे। कार्यक्रम के समाप्ति पर अल मुस्तफा ट्रस्ट के अध्यक्ष, अयाज हैदर जैदी व सचिव हसन सज्जाद जैदी ने सभी का शुक्रिया अदा किया।
