aajtaktimes

पूरे जनपद में धूमधाम से मनाया गया मुलायम का 76 वां जन्मदिन

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। समाजवादी आन्दोलन के प्रमुख नेता एवं शोषितों, पीड़ितों व गरीबों के लिये सड़क से संसद तक संघर्ष करने वाले सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने समाजवाद को गांव-गांव तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। वर्तमान समाजवाद और दर्शन के प्रेरणा स़्त्रोत के रुप में मुलायम सिंह यादव हमेशा याद किये जायेंगे। उक्त विचार गांधी भवन में आयोजित पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के 76वें जन्मदिन के अवसर पर गोष्ठी में समाजवादी चिंतक राजनाथ शर्मा ने व्यक्त किये। श्री शर्मा ने कहा कि मुलायम सिंह ने सदैव समाजवाद के परचम को लहराया है। उन्होने जहां हिन्दी आन्दोलन को तेज किया। वहीं भारत-पाक-बांग्लादेश महासंघ बनाओं के विचार को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का भी काम किया है। गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे उत्तर प्रदेश अल्पसंख्य वित्त विकास निगम के निदेशक इजहार हुसैन ने कहा कि नेता जी ने सम्प्रदायिक सौहार्द पैदा करने की दिशा में तो कार्य किया ही उन्होने शोसित पीड़ित और समाज के गरीबों के हित में अपनी सरकार में और वर्तमान सरकार में नीतियों को लागू कर उनकी मद्द की। गोष्ठी में उपस्थित सपा नेता मृत्युंजय शर्मा ने कहा कि नेता जी ने नवयुवकों में समाजवाद के प्रति एक नई प्रेरणा उत्साह एवं लगाव का चिंतन पैदा किया तथा डा लोहिया के विचारों को आम जन तक पहुंचाने के साथ साथ उनके विचारों को दृढ़ता से संघर्ष और अमल करने के लिये लोगों में प्रेरणा पैदा की। उन्होने कहा कि वर्ष 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव में नेता जी के नेतृत्व में एक बार फिर सपा का परचम प्रदेश में लहरायेगा। गोष्ठी में मुख्य रुप से उपस्थित एहतिशाम खान, दानिश सिद्दीकी, रवि प्रताप सिंह, संजय सिंह, विजय कुमार सिंह मुन्ना, बबुआ तिवारी, सत्यवान वर्मा, असलम बब्लू आदि लोगों ने अपने विचार रखे।
मुख्तार शाह ने केक काटकर मनाया नेता जी जन्मदिन
बाराबंकी। जैदपुर में मुख्तार अहमद शाह द्वारा सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव का धूमधाम से जन्मदिन मनाया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोग इकट्ठा होकर मुलायम सिंह की दीर्घायु के लिये दुआएं मांगी। उक्त कार्यक्रम में जैदपुर विधायक रामगोपाल रावत ने कहा कि हमारे नेता मुलायम सिंह यादव ने किसान, नौजवान, छात्र, बुनकर, पिछड़े, दलित सभी वर्गो के लिये हितकारी कार्य किये। इस मौके पर रामगोपाल रावत, कोआरेटिव बैंक के चेयरमैन धीरेन्द्र वर्मा, चौधरी कलीमुद्दीन उस्मानी जी को साल भेट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर केक काटने के पश्चात मुख्तार अहमद शाह द्वारा गरीब, स्कूली छात्र-छात्राओ को स्वेटर मिठाईया व खाने की वस्तुए बाटी गयी। इस अवसर पर मुख्य रुप से इं0 कृष्ण कुमार रावत किशन, जैदपुर चेयरमैन रियाज अहमद, नसीम कीर्ति, सिराज अहमद, मो अशफाक, मो. मालिक, मो मुजीब अहमद, अजय गुप्ता, आमिर शाह आदि लोग मौजूद रहे।
सपाईयों ने अस्पतालों में बांटे फल व मिष्ठान
बाराबंकी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नेता जी मुलायम सिंह यादव के जन्मदिवस पर पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष यशवन्त सिंह यादव/कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित जिला अस्पताल/ नर्सिंग होम में मरीजों को फल वितरण करते हुए उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अरविन्द कुमार सिंह 'गोप' साथ मेंयशवन्त सिंह यादव,

Related

UP 8856297841073121983

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item