aajtaktimes

जैदपुर में पुलिस की मिलीभगत से होता है लाखो का जुआं

अजमी रिज़वी 

बाराबंकी। शिक्षा के मन्दिर में जुआ खेलते वक्त पुलिस ने आधा दर्जन जुआरियों को पकड़ा। जुआंरियों के पास से 15000 रू0 नकद ताश की गड्डी, मोबाइल आदि बारामद कर जेल भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार भनौली स्थित पूर्व मा0 वि0 में प्रति दिन लाखों का जुआं होने पर मुखबिर की सूचना पर मौके पर पहुॅची पुलिस ने घेरा बन्दी कर मो0 शकील, अनवर अली, मो0 कटाई, नवीन वर्मा, .अखिलेश वर्मा, लालजी वर्मा को धर दबोचा जबकि शेष जुआरी भागने में सफल हो गये। जुआंरियो को थाने ले जाने के लिये पहले तो अभियुक्तों को विद्यालय में बने शौचालय में घन्टों बन्द रखा। थोड़ी देर बाद थाना सतरिख से जुआंरियों को ले जाने के लिये गाड़ी मंगवायी। सूत्रों की माने तो पूरे जनपद में पुलिस की मिली भगत से लाखों का जुआ खेला जाता है। जुआंरियो को पुलिस की शह मिलने पर बेधड़क जुआं खेलते है। अगर कोई इसका विरोध करता है तो यह लोग उनसे मारपीट करने पर अमादा हो जाते हैं। वहीं जैदपुर में पुलिस की मिली भगत से मोहल्ला चमन में लाखों का जुआ खेला जाता है जुआं में हारने के बाद  दर्जनों घरों में चोरी करते हैं। अब सवाल यह उठता है कि जैदपुर पुलिस क्यो जुआरियों पर मेहरबान है।

Related

UP 1847974991122467248

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item