नमाज इंसान को गुनाहों से दूर रखता है: मौलाना सैफ
https://husainijnp.blogspot.com/2015/11/blog-post_444.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। लाइनपुरवा स्थित कल्बे अब्बास के आवास पर मजलिस आयोजित हुई। जिसको शिया चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैफ अब्बास नकवी ने खिताब किया। मजलिस के बाद इसी आवास से शाम 5 बजे अलम व ताबूत का जुलूस निकाला गया। मौलाना नकवी ने मजलिस को खिताब करते हुये कहा कि नमाज और अजादारी में टकराव नही होना चाहिये। अगर नमाज का वक्त हो तो अजादारी को कुछ मिनट के लिये रोक देना चाहिये। क्योंकि दीन को बचाने के लिये इमाम हुसैन ने अपना पूरा घरबार राहे खुदा में लुटा दिया था। मौलाना ने आगे कहा कि जो इंसान नमाज नही पढ़ता अल्लाह उससे मोहब्बत नही करता। नमाज पढ़ने से दुनिया के गुनाहों से महफूज रहता है। अन्त में मौलाना ने कर्बला के दर्दनाक मसायब बयान किये। जिसे सुनकर अजादार रो पड़े। मजलिस से पूर्व कशिश सण्डीलवी, बाकर नकवी, मुजफ्फर इमाम, कामयाब सण्डीलवी ने नजरानये अकीदत पेश किया। मजलिस के बाद हिन्दुस्तान की मशहूर अन्जुमन पैगामे हुसैनी जैदपुरी के साहेबे बयाज, शैजी रिजवी, नैमी अस्करी, मनाजिर हुसैन, फिरोज हैदर, अमीर हैदर, जौन हसन ने अपने अंदाज में नौहाख्वानी व सीनाजनी की। इसके बाद अलम का जुलूस निकाला गया। जो देवा रोड, रफीनगर होता हुआ मरहूम अली शब्बर के अजाखाने में पहुंच कर खत्म हुआ। इसके बाद अलविदाई की मजलिस को जाकिरे अहलेबैत अली अब्बास ने खिताब किया। प्रोग्राम के बाद कल्बे अब्बास, सिकन्दर अब्बास रिजवी ने सभी मोमीनो का शुक्रिया अदा किया।
