aajtaktimes

स्वास्थ्य राज्यमंत्री ने किया पुरुष व महिला जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण

अजमी रिज़वी 

बाराबंकी। स्वास्थ्य राज्यमंत्री एसपी यादव ने जिला पुरूष एवं महिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होने महिला अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन भवन का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होने जिला अस्पताल में ओपीडी, एक्स-रे कक्ष, इमरजेन्सी वार्ड एवं भर्ती मरीजों के वार्ड का निरीक्षण किया। जिला महिला अस्पताल में उन्होने पूरे अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया। महिला अस्पताल लगभग 50 प्रतिशत बेड खाली होने पर असन्तोष व्यक्त किया। निरीक्षण के दौरान सदर विधायक सुरेश यादव, सीएमओ भी मौजूद थे। स्वास्थ्य राज्यमंत्री ने अस्पताल परिसर में साफ सफाई व्यवस्था में कमी पायी। उन्होने मरीज से भी बात कर अस्पताल में दी जा रही स्वास्थ्य सुविधा की हकीकत की जानकारी ली। स्वास्थ्य राज्यमंत्री ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया कि निरीक्षण के दौरान अस्पताल में पायी गयी कमियों के मद्देनजर समुचित व्यवस्था तत्काल सुनिश्चित कराये और अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने हेतु नियमित अनुश्रवण सुनिश्चित कराये। स्वास्थ्य राज्यमंत्री ने जिला पुरूष एवं महिला अस्पताल के सीएमएस को स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार हेतु जरूरी निर्देश दिये।

Related

UP 2081658919658986392

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item