aajtaktimes

सीएचसी में डाक्टर की मनमानी के चलते मरीजों को नही मिल रहा इलाज

अजमी रिज़वी 

जैदपुर बाराबंकी। राम भरोसे चल रहा है जैदपुर समुदायिक स्वास्थ केन्द्र पर डाक्टर साहब अपनी मनमानी करते दिखाई दे रहे है। खून जॉच के नाम खूब लूटखसोट की जा रही है। स्वास्थ केन्द्र में तो एक्सरे हो सकता है और ही कोई भी छोटा-बड़ा ओपरेशन किया जाता है। जनरेटर होने के बावजूद भी कभी चलाया नही जाता ये बात किसी से छुपी नही कारण लाईट का बहाना बताकर मरीजों को वापस कर देना कोई नयी बात नही। सुबह 10 बजे तक ही लाईट रहती है और डाक्टर सुबह 10 के बाद ही आते तो कैसे होगा गरीबों का इलाज अस्पताल में लगे जनरेटर मात्र शोपीस बनकर रह गया है। यही नही यहॉ के अस्पताल में पैरासेटामाल सॉस के इंजेक्शन तक मौजूद नही कमीशन के चक्कर में बाहर की दवा लिखना अब आम बात हो चुकी है। गीता मैका देवी पत्नी शम्भु, ममता, अशोक, आरती पत्नी शुभम सहित अन्य लोगों ने बताया कि तो वक्त पर दवा मिलती और ही भर्ती मरीजों को ओढ़नो को कम्बल मिलता है। वहीं एक भर्ती मरीज ने बताया कि आशा बहू ने हमसे भर्ती के नाम पर सुविधा शुल्क  लिया गया है। उसके बावजूद अनेक समस्याओं का सामना करना पडता है। सुत्रों द्वारा ये भी जानकारी मिली की मरीजों के लिये भोजन बनाया तो जरूर जाता है परन्तु उसका स्वाद और लोग ही लेते है। परिसर में गन्दगी का अम्बार लगा रहता है। जिसकी सफाई तो छोड़िये झाडू लगवाना भी अच्छा नही समझा जाता है। डाक्टर अपनी मरजी से आते जाते है। रात में भी मरीजों को अनेकों समस्याओं का सामना करना पडता है। सरकार द्वारा गरीबों के इलाज के लिये अनेक सुविधा देने के बावजूद भी डाक्टर कर्मचारियों से लोग पीड़ित होकर मजबूरन मरीज झोलाछाप डाक्टरों की शरण में जा रहे हैं। जब इस सम्बन्ध में सीएचसी अध्यक्ष से बात की गयी तो उन्होने बताया कि पैरासेटामाल टेबलेट आज ही खत्म हुयी है। अस्पताल में किसी प्रकार की कोई समस्या मरीजों को नही होती है डाक्टर कर्मचारियों द्वारा मरीजों से पैसा लेने की हमें जानकारी नही है।

Related

UP 8710119586787074338

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item