वाराणसी में रूसी युवती पर हमले का आरोपी गिरफ्तार
https://husainijnp.blogspot.com/2015/11/blog-post_449.html
उत्तर प्रदेश (एएनएस)। उत्तर प्रदेश में वाराणसी के लंका क्षेत्र में रूसी युवती दरिया प्रोकीव पर तेजाब से हमला करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश कुलहरि ने बताया कि मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है। श्री कुलहरि ने बताया कि बीएचयू स्थित ट्रॉमा सेंटर में युवती का इलाज चल रहा है और उसकी हालत में तेजी से सुधार हो रहा है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रशासन युवती के इलाज का पूरा खर्च वहन करेगा।

