aajtaktimes

मोची का सिर व गुप्तांग काटे

उत्तर प्रदेश  (एएनएस)। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में दिलदारनगर कस्बे के फतेहपुर बाजार में किराए के घर में रहने वाले एक मोची की दिवाली की रात अपराधियों ने धारदार हथियारों से सिर व गुप्तांग काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है।
देर से मिली जानकारी के मुताबिक, रेवतीपुर के बलुआ टोला निवासी रमाशंकर राम (55) दिलदारनगर में सुधांशु चतुवेर्दी के मकान में किराये पर रहकर वहीं मोची का कार्य करते थे। रमाशंकर राम की पत्नी का छह वर्ष पहले निधन हो गया था। दिवाली की रात अपराधियों ने धारदार हथियार से सिर और गुप्तांग काटकर रमाशंकर राम की हत्या कर दी। लोगों को इस घटना की जानकारी गुरुवार की दोपहर में मिली। उन्होंने इसकी सूचना मकान मालिक पुलिस और परिवार वालों को दी।
पुलिस रमाशंकर की हत्या के पीछे `आशनाई` को कारण मान रही है। पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

Related

news 6671598373785213309

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item