बाल वैज्ञानिकों ने बनाया प्रोजेक्ट
https://husainijnp.blogspot.com/2015/11/blog-post_47.html
जौनपुर। राष्ट्रीय विज्ञान कांग्रेस की प्रतियोगिता मंलवार को नेहरूबोलोद्यान वन बिहार रोड के प्रागंण में आयोजित की गयी। बाल वैज्ञानिकों को सम्बोधित करते हुए निर्णायक मण्डल के सदस्य अभिमन्यु राय ने कहा कि विज्ञान कांग्रेस राष्ट्रव्यापी गतिविधि है। जिसमें बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए प्रोजेक्ट बनाया जाता है। डा0 नरेन्द्र पाल सिंह ने कहा कि जिन पांच बच्चों का चुनाव कानपुर जाने के लिए किया गया है। उनके प्रोजेक्ट में सुधार की आवश्यकता है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में दर्जनों विद्यालयों के बच्चों ने प्रोजेक्ट प्रस्तुत किया। सह राज्य समन्वयक डा0 सीडी सिंह ने बताया कि इसमें 10 से 17 आयु के बच्चों को उनकी वैज्ञानिक अभिरूचि को उजागर करने के साथ विज्ञान विधियों द्वारा मूर्त रूप प्रदान करने का अद्वितीय अवसर प्रदान करती है। जनपद समन्यवक डा0चन्द्रकला सिंह ने बताया कि सफल टीमों को 6, 7,8 नवम्बर को रनैना इस्टिच्यूट कानपुर में प्रतिभाग करने के लिए जाना होगा। सफल प्रतियोगी में रोहित चौरसिया सेण्ट थामस इण्टर कालेज शाहगंज, मेघना सिंह तारा कान्वेट, शिवचन्द जनक कुमारी इण्टर कालेज, हर्ष सिंह सनराइज स्कूल शाहगंज, निखिल यादव नेहरू बालोद्याल बाल वैज्ञानिक रहे ।

