aajtaktimes

रजाई गद्दे बनाने की एक अवैध फैक्ट्री में भीषण आग

लखनऊ ANS । थाना माड़ियाव अंतर्गत फैजुल्लागंज में जुड़वाँ मंदिर के पास रजाई गद्दे बनाने की एक अवैध फैक्ट्री चल रही थी जिसमे आज रात 12:30 बजे आग लग गयी आग इतनी भयानक थी आस पड़ोस के कई मकानो की दीवारे चिटक गयी।आग की ऊँची ऊँची लपटो को दूर से देखा जा सकता था। स्थानीय लोगो की सूचना देने एक घंटे पश्चात घटनास्थल पर दमकल वाहन और मड़ियांव पुलिस पहुँची तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी।दमकल कर्मियों ने सारी रात आग बुझाने में लगा दी। वे सुबह 7 बजे आग पूरी तरह से बुझा पाये। स्थानीय लोग काफी दिनों से इस फैक्ट्री का विरोध कर रहे थे । मड़ियांव थाना प्रभारी ने कहा नहीं थी जानकारी किसी अवैध फैक्ट्री की। इस घटना में फैक्ट्री मालिक का लाखो का नुक्सान होने का अनुमान हैं। अभी आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया पुलिस जाच कर रही है। फैक्ट्री के आस पास के जिन घरों का जो नुकसान हुआ है वे फैक्ट्री मालिक से हर्जाना माँगने की कर रहें है तयारी।

Related

UP 3528923825153064762

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item