नकली सॉस बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़
https://husainijnp.blogspot.com/2015/11/blog-post_85.html
उत्तर प्रदेश के बरेली के थाना बारादरी क्षेत्र के हजियापुर में नकली सॉस बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है ।
आपको बता दें कि इस सॉस को बेहद गंदगी के बीच बनाया जाता था ।
साथ ही नामी कंपनियों की खाली बोतलों में अपने रेपर लगा कर बाजारों में इसे सप्लाई किया जाता था. एफएसडीए की टीम ने मौके से भारी तादाद में तैयार माल के साथ ही कच्चा माल और पैकिंग के उपकरण भी बरामद किए हैं. टीम ने मौके से पांच नमूने भरने के साथ ही करीब दो लाख के माल को सील कर दिया हैं.
ये फैक्ट्री कबाड़ के गोदाम में चल रही थी. एफएसडीए की टीम को सूचना मिली थी कि हजियापुर में अनपूर्णा फूड और केमिकल्स नाम से सास बनाने की फैक्ट्री अवैध रूप से संचालित हो रही हैं, जिसकी सूचना पर मंगलवार रात में टीम ने फैक्ट्री पर छापेमारी की ।