क्रय केन्द्र प्रभारी किसानों से धान खरीदने के डीएम ने दिये निर्देश
https://husainijnp.blogspot.com/2015/11/blog-post_470.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र ने डीआरडीए सभागार में धान खरीद
की प्रगति की समीक्षा करते हुए क्रय एजेन्सियों के जिला प्रभारी
अधिकारियों को निर्देश दिया है कि प्रत्येक दशा में किसानों का धान
समर्थन मूल्य पर खरीदा जाये। किसानों से डिस्ट्रेस सेल बर्दाश्त नहीं की
जायेगी। ऐसी स्थिति में क्रय केन्द्र प्रभारी के साथ ही सम्बन्धित क्रय
एजेन्सी के जिला प्रभारी भी नपेंगे। उन्होने कहा कि धान खरीद प्रदेश
सरकार का सर्वोच्च प्राथमिकता प्राप्त कार्यक्रम है। सभी क्रय एजेन्सिया
यह सुनिश्चित करे कि धान खरीद के दौरान किसानों को असुविधा न हो। धान
खरीद के दौरान किसानों को कोई असुविधा न हो इसके मद्देनजर जिलाधिकारी ने
क्रय एजेन्सियों को रोस्टर व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया, जिसके
तहत किसानों को पहले से सूचना रहेगी कि किस किसान का धान किस तिथि को
क्रय केन्द्र पर लिया जायेगा। जिलाधिकारी ने क्रय एजेन्सियों को यह भी
कड़ी हिदायत दी कि नमी के नाम पर किसानों का धान वापस न किया जाये। हर
हालत में किसानों के धान खरीदे जाये। नमी की समस्या के समाधान के लिए
क्रय केन्द्र प्रभारी क्रय केन्द्र पर पावर ड्रायर की व्यवस्था करे।
जिलाधिकारी ने किसानों की समस्याओं एवं शिकायतों के मद्देनजर कहा कि क्रय
केन्द्रों पर मात्रा का कोई प्रतिबन्ध नहीं है। किसान का जितना भी धान
होगा, क्रय केन्द्र को खरीदना अनिवार्य है। उन्होने यह भी बताया कि
किसानों की सुविधा के लिए यह भी व्यवस्था की गयी है कि कोई भी किसान
सुविधा अनुसार किसी भी धान खरीद केन्द्र पर धान ले जा सकता है, जहां उसका
धान समर्थन मूल्य पर अनिवार्य रूप से खरीदा जायेगा। बैठक में एडीएम
हरिकेश चौरसिया, डीडीओ ए0 के0 सिंह, धान क्रय एजेन्सियों के जिला प्रभारी
मौजूद थे।
सफदरगंज में धान खरीद केन्द्र खुलने के दिये निर्देश
बाराबंकी। सफदरगंज में एक अतिरिक्त धान खरीद केन्द्र खोले जाने की
व्यवस्था करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने किसानों से अपील की कि यह
समय धान खरीद का सबसे उपयुक्त समय है। किसान क्रय केन्द्रो पर अपना धान
लाये। उन्होने धान खरीद से जुड़े अधिकारियों को निर्देश दिया कि चाहे क्रय
एजेन्सियों के धान क्रय केन्द्र हो या प्राइवेट आढ़तिए हो, किसानों से
निर्धारित समर्थन मूल्य पर ही धान खरीदा जाये। कही भी कम मूल्य पर धान
खरीद की शिकायत सही पाये जाने पर सम्बन्धित के विरूद्ध कठोर कार्रवाई
होगी।
अठहतर हजार आठ सौ टन धान खरीदने का लक्ष्य
बाराबंकी। इस वर्ष 4 हजार मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है, जबकि इसी अवधि
में पिछले वर्ष लगभग 1500 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई थी। इस वर्ष कुल 42
धान क्रय केन्द्र स्थापित है। धान खरीद सीजन में इस वर्ष 78 हजार 800
मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस वर्ष धान खरीद
हेतु 61 आढ़त क्रय केन्द्र स्वीकृत किये गये है, जहां पर धान आढ़तियों
द्वारा खरीदा जा रहा है। बैठक में किसान यूनियन के प्रतिनिधियों के साथ
यूनियन के पदाधिकारी मुकेश सिंह ने धान खरीद में किसानों को होने वाली
कुछ समस्याओं को रखा, जिस पर जिलाधिकारी ने प्रभावी कार्यवाही हेतु
सम्बन्धित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिये। मुकेश सिंह ने कहा कि
प्राइवेट आढ़तिए निर्धारित समर्थन मूल्य से कम मूल्य पर किसानों का धान
खरीद रहे है। जिलाधिकारी ने कहा ऐसी शिकायतों की जांच होगी। मण्डी समिति
द्वारा जारी 6 आर की भी जांच करायी जायेगी। शिकायत सही पाये जाने पर
अधिकारी के विरूद्ध कार्रवाई होगी।