aajtaktimes

प्रदेश में बढ़ रही हैं लूट की घटनाये: पुनिया

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। प्रदेश से कानून का राज खत्म हो गया हैं। अपराधी पुलिस पर भारी
पड़ रहे हैं, पुलिस का इकबाल खत्म होने से अपराधी जनमानस पर भारी पड़ रहे
हैं। 24 घन्टें में दो पेट्रोल पम्पों पर बदमाशों के द्वारा लूट की
कोशिश, फायरिंग से पेट्रोल पम्प संचालको के मन में भय व्याप्त हैं। पुलिस
के अधिकारी घट रही घटनाओं को गंभीरता से ले और पुलिस को उसकी नैतिक
जिम्मेदारी का पाठ पढ़ाकर अपराधियों पर अंकुश लगाने के साथ-साथ जिला
प्रशासन पेट्रोल पम्प संचालको को हथियार का लाइसेंस और पम्प की सुरक्षा
हेतु स्थानीय थानों के प्रभारियों को निर्देशित करें। उक्त प्रतिक्रिया
राज्यसभा सांसद डॉ. पीएल पुनिया ने कांग्रेसजनों के साथ मेजर पेट्रोल
पम्प पर पहुंचकर घटित घटना का स्थलीय परीक्षण कर पेट्रोल पम्प संचालको के
साथ हुयी वार्ता के पश्चात् पेट्रोल पम्प मालिकों, कर्मचारियों, आवाम की
सुरक्षा की चिन्ता करते हुए व्यक्त की। श्री पुनिया ने कहा कि पहले मेजर
पेट्रोल पम्प पर कैश वैन लूटने की कोशिश में गार्ड को गोली मारकर उसकी
बंदूक छीनकर भाग जाना, तदोपरान्त सफदरगंज स्थित विक्रम ट्रेडर्स पेट्रोल
पम्प पर नकाबपोश बदमाशों द्वारा गोली चलाकर भय और दहशत फैलाना साबित करता
हैं कि पुलिस का खौफ अपराधियों के दिल से निकल चुका हैं और अपराधी पुलिस
पर भारी पड़कर अपराध पर अपराध किये जा रहे हैं जिसके चलते पेट्रोल पम्प
मालिकों, कर्मचारियों के साथ-साथ आवाम की जान माल का खतरा बना हुआ हैं और
व्यापारी समाज अपने को असुरक्षित महसूस कर रहा हैं। पेट्रोल पम्प संचालको
को श्री पुनिया ने विश्वास दिलाया कि आवाम की सुरक्षा की जिम्मेदारी
सरकार व प्रशासन की हैं। अगर इसमें किसी तरह की ढिलाई बरती गयी तो आंदोलन
के जरियें आपको सुरक्षा दिलाने की निर्णायक लड़ाई लड़ी जायेंगी। अभी यह
जिला प्रशासन के लिये चेतावनी हैं कि प्रशासन में बैठे अधिकारी, कर्मठ,
सुयोग्य, निर्भीक पुलिस के जिम्मेदार अफसरों को थानो का प्रभार दें और
आवाम की सुरक्षा, व्यापारियों में फैली दहशत दूर करने के हर संभव प्रयास
प्रशासन करें, जिससे आवाम को यह एहसास होकि पुलिस हमारी रक्षा के लिये
हैं। मेजर पेट्रोल पम्प पर सांसद श्री पुनिया से वार्ता कर घटना की
जानकारी देने वालों में मुख्य रूप से मेजर पेट्रोल पम्प के संचालक
ए.के.सिंह, पेट्रोल पम्प ऐसोसिएशन के पदाधिकारी दीपक जैन, विशाल अग्रवाल,
नंदलाल जायसवाल आदि पेट्रोल पम्प संचालक मौजूद थें और सांसद श्री पुनिया
के साथ प्रदेश कांग्रेस सचिव दीपक सिंह, ज्ञानेश शुक्ला, मो. इरफान
कुरैशी, रामहरख रावत, अनिल रस्तोगी, राजेन्द्र सोनी, हरिशंकर रस्तोगी आदि
कांग्रेसजन मौजूद थें।

Related

UP 2924255398125959938

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item