aajtaktimes

करामत अली शाह की याद में जलसा नातिया मुशायरा आयोजित

जौनपुर। आशिकान-ए-रसूल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा नगर पालिका के टाउन हाल में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मौलाना करामत अली शाह की याद में जलसा नातिया मुशायरे का आयोजन हुआ जिसके मुख्य अतिथि मुफ्ती अब्दुल्ला साहब फूलपुरी मदरसा बैतुल उलूम सरायमीर ने कहा कि आज का मुसलमान पूरी दुनिया में परेशान है लेकिन वह अपनी परेशानी को ढूढ़ नहीं पा रहा है, क्योंकि वह अपने रब के फरमान को नहीं मान रहा है और अपने नबी की सुन्नतों से हट गया। इसके अलावा विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश टण्डन, समाजसेवी विनीत सेठ, जाफर अहसन जाफरी जनरल सेक्रेटरी शाही ईदगाह ने भी अपना विचार व्यक्त किया। इसके पहले कार्यक्रम की शुरूआत हाफिज अब्बास ने तिलावते कुरान पाक से किया जिसके बाद संस्थाध्यक्ष तारिक इकबाल सहित समस्त पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी व आरक्षी अधीक्षक राजू बाबू सिंह के अलावा समस्त अतिथियों का स्वागत किया। इसके पश्चात् देश के मशहूर शायरों ने नातिया मुशायरा पेश किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मौलाना जफर अहमद सिद्दीकी एवं संचालन अकरम जलालपुरी ने किया। इस अवसर पर मौलाना तौफीक अहमद कासमी, संजय सेठ, मास्टर असलम, शिव अजोर, शकील अहमद, मिर्जा दावर बेग, मौलाना फैसल कमर, अबूजर अंसारी, मौलाना आफाक, कारी जिया जौनपुरी , मोहम्मद मुस्तफा सहित तमाम गणमान्य नागरिक, संस्था के कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे। अन्त में संस्थाध्यक्ष श्री इकबाल ने सभी के प्रति आभार जताया तो मौलाना जफर अहमद ने देश की एकता व अखण्डता के लिये दुआ करायी ।

Related

UP 7179489170037241008

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item