आचार संहिता उल्लंघन के मामले में आधा दर्जन लोगों पर मुकदमा
https://husainijnp.blogspot.com/2015/11/blog-post_491.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। आचार संहिता उल्लंघन के मामले में जनपद की पुलिस ने आधा दर्जन लोगों पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नामांकन स्थलों पर मतदाताओं को लुभा रहे प्रत्याशियों पर यह कार्यवाही की गयी। जानकारी के अनुसार मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में रामसनेहीघाट कोतवाली के काशीपुर निवासी बृजेश पुत्र अर्जुन इसी थाने के सत्यम गुप्ता पुत्र राजेश कुमार को उस समय समय सूरतगंज में गिरफ्तार किया गया जब वह बैनर पोस्टर बेच रहे थे। सूरतगंज से ही मसौली थाने के निवासी अजीम पुत्र मो. यातिन को हिरासत में लिया गया। अभियुक्तों पर आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। जैदपुर पुलिस ने ताड़पुरवा निवासी मुंशीलाल पुत्र भगौती प्रसाद को चाय, बीड़ी, सिग्रेट पानी मसाला आदि बांटने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। जबकि दरियाबाद पुलिस ने हरवंशपुर निवासी गोपी यादव पुत्र रामफेर को नामांकन स्थल पर पूड़ी सब्जी जलेबी बाटने के आरोप में जेल भेजा है।

