धान खरीद केन्द्रों पर निजी आढ़ातियां खुलेआम उड़ाकर रहे धज्जियां
https://husainijnp.blogspot.com/2015/11/blog-post_978.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। धान की खरीद से जुडे अधिकारी कर्मचारियों शासन के निर्देशों की धान खरीद में खुलेआम धज्जियां उड़ाकर किसान को प्राइवेट आढितियों के हाथों कम दामों पर धान बेचने को मजबूर कर रहे हैं। सूखाग्रस्त घोषित जनपद में किसान अपना धान समर्थन मूल्य पर बेंच सकें उसे क्रय केन्द्र से धान खराब बताकर वापस न किया जायें इसके लिये जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में छापामारी टीम गठित करके धान क्रय केन्द्रो का औचक निरीक्षण कराकर धान की खरीद समर्थन मूल्य पर सुनिश्चित कराकर प्राइवेट आढ़ितियों के आतंक से मजबूर किसान को बचायें। उक्त प्रतिक्रिया उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव दीपक सिंह ने सूखाग्रस्त जनपद के किसानों की क्रय केन्द्रो पर की जा रही मनमानी के विरोध में जिलाधिकारी को 5 सूत्रीय ज्ञापन कांग्रेसजनों के साथ प्रेषित कर व्यक्त की। दीपक ने जिलाधिकारी को प्रेषित ज्ञापन में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया हैं कि धान क्रय केन्द्र पर मौजूद अधिकारियों द्वारा शासन के मानकों की धज्जियां उड़ाकर तबाह और मजबूर किसान को क्रय केन्द्र से लौटने पर मजबूर कर रहे हैं। शासन प्रशासन के स्पष्ट दिशा निर्देश हैं कि किसान को नमी के नाम पर कतई वापस न किया जायें और धान समर्थन मूल्य से कम पर चाहे धान क्रय केन्द्र हो या प्राइवेट आढ़ितियों हो धान समर्थन मूल्य पर खरीदा जायें, इसके बावजूद भी सूखा पड़ने के स्थित में अपना सब कुछ तबाह कर बैठे अन्नदाता पर बेरहम सरकार के कर्मचारियों द्वारा कोई रियायत नही की जा रही हैं विपणन केन्द्रो पर ट्रालियों की लाइन खड़ी हैं और तौलाई के नाम पर 15 रूपये कुल की दर से सुविधा शुल्क वसूला जा रहा हैं। जिलाधिकारी को ज्ञापन प्रेषित करते समय प्रदेश सचिव दीपक सिंह के साथ मुख्य रूप से नगर अध्यक्ष मो. इरफान कुरैशी, रामहरख रावत, सिकंदर रिजवी, मो. अकरम, बृजेश दीक्षित, रमन द्विवेदी, वीरेन्द्र प्रताप यादव, के.सी.श्रीवास्तव,
अखलेश वर्मा, विजयपाल गौतम, शिब्बू, सुशील कुमार, पंकज वर्मा, दिवाकर सिंह, सुशील कुमार, दानिश खान, राजेन्द्र सोनी आदि कांग्रेसजन के साथ ग्रामवासी मौजूद थें।
भाकियू चलायेगी आन्दोलन: मुकेश
बाराबंकी। धान खरीद केन्द्र पर अधिकारियों, निजी आढ़तियों से साठगांठ कर किसानो का 50 फीसदी धान 900-1000रुपये में खरीदकर शोषण कर रही है। जिसको लेकर जल्द ही एक आन्दोलन किया जायेगा। उक्त विचार भाकियू की मासिक बैठक में उपस्थित प्रान्तीय महासचिव मुकेश सिंह ने व्यक्त किये। श्री सिंह ने कहा कि आगामी 23 नवम्बर को आन्दोलन की रुपरेखा तैयार की जायेगी। जिसमें जनपद के थानों में होे रही धन उगाही को लेकर एक बड़ी रणनीति तैयार की गयी है। जिसके बाद ब्लाक इकाईयों पर प्रदर्शन किया जायेगा। इस मौके पर बैठक में दिनेश कुमार लायकराम यादव प्रेमचन्द्र, कमलेश वर्मा, सतीश वर्मा, रामसेवक रावत, रामसजीवन वर्मा, रामानन्द,
राजेन्द्र प्रसाद, राजेन्द्र वर्मा, महेश यादव सहित कई लोग मौजूद रहे।

