कृषकों, गरीबो व मजलूमों के लिये नेताजी कर रहे संघर्ष: गोप
https://husainijnp.blogspot.com/2015/11/blog-post_505.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। समाजवाद के आधार स्तम्भ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर डॉ0 विकास यादव द्वारा राजकीय बालिका इण्टर कालेज, में एक्सिलेरेटिड लर्निग कैम्प के मूक बधिर एवं दृष्टिबाधित बच्चो को शीत से बचने के लिए ऊनी वस्त्र, मिठाई,
चॉकलेट, नमकीन आदि वितरित किया गया। इस कार्यक्रम द्वारा समाजवाद की यथार्थता सिद्ध की। वस्त्र वितरण का कार्यक्रम ग्राम्य विकास अरविन्द सिंह ‘गोप‘
की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। श्री गोप ने इस अवसर पर कहा कि डॉ0 विकास यादव ने नेता जी के जन्मदिन को इन मूक बधिर और दृष्टिबाधित बच्चो को वस्त्र और खाद्य सामग्री वितरित कर विशिष्ट बना दिया। उनकी यह जन कल्याण की भावना प्रशंसनीय है। उन्होने कहा कि नेताजी जीवन पर्यन्त संघर्ष करते हुए कृषकों, गरीबों,
असहायों और मजलूमों के लिए प्रयासरत है। आज उनकी विचारधारा की आवश्यकता प्रदेश को ही नही अपितु पूरे देश को है। आज के दौर में देश की तरक्की के लिए नेताजी जैसे व्यक्तित्व की महती आवश्यकता है क्योकि समाजवाद के रास्ते पर चलकर ही महात्मा गाँधी और डा0 लोहिया की विचारधारा को आगे बढ़ाया जा सकता है। इस अवसर पर डॉ0 विकास यादव ने कहा कि आज प्रदेश में समाजवादी सरकार नेता जी के पद चिन्हों पर चलकर चौतरफा विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। हम सबका भी दायित्व है कि हम नेता जी के सपनों को साकार करने के लिए एवं समाज के दीन, दुखी, गरीब, और वंचित समाज के उत्थान हेतु अपना योगदान दें। इस अवसर पर जैदपुर विधायक राम गोपाल रावत, धीरेन्द्र वर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष कोआपरेटिव बैंक, जिलाध्यक्ष डा0 कुलदीप सिंह, वसीम राइन, दीपक जैन, भारत
सिंह एडवोकेट, दीन दयाल, पुष्पेन्द्र सिंह, डॉ0
जगन्नाथ वर्मा, होरी लाल गुप्ता सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

