aajtaktimes

पुलिस की गश्त में मस्त हैं चोर

अजमी रिज़वी 

जैदपुर बाराबंकी। थाना क्षेत्र मे हो रही ताबड़तोड़ चोरियॅा रूकने का नाम नही ले रही जिससे आम जनता मंे दहशत का माहोल बना है। बीती रात मोहल्ला बडी बाजार में प्रकाश बुक डिपो में चारों शटर तोड़कर लाखों के माल पर हाथ साफ कर पुलिस की गश्त का खुलासा कर दिया। स्थानीय कस्बा जैदपुर के मोहल्ला बडी में प्रकाश बुक डिपो में चोरों द्वारा बीती रात लगभग एक लाख रू0 की कापी किताब पेन सहित अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया और पुलिस गश्त के नाम पर खानापूरी करती रह गयी। ताबड़तोड़ हो रही चोरियों से लोग भयभीत होकर जाग जाग कर अपने घरों दुकानों की रखवाली करने पर मजबूर हैं। भुक्त भोगी ओम प्रकाश ने इस बात की लिखित तहरीर थाना जैदपुर में दी है। पुलिस द्वारा जॉच पड़ताल जारी है।

Related

UP 7273274067836972603

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item