इमाम हुसैन की याद में महा रक्तदान शिविर आज
https://husainijnp.blogspot.com/2015/11/blog-post_507.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। चौदह साल पहले जब इंसानियत सिसक रही थी तब हजरत इमाम हुसैन (अ.)
ने अपने 72 साथियों के साथ कर्बला के मैदान में शहादत दी थी। इसी शहादत को याद करते हुये अल मुस्तफा ट्रस्ट बाराबंकी के तत्वाधान में आज जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक पर सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक महारक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। इसकी जानकारी देते हुये अल मुस्तफा ट्रस्ट के अध्यक्ष आयाज हैदर जैदी ने कहा कि शिविर का उद्घाटन जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र करेंगे। शिविर में मुख्य विकास अधिकारी ़ऋषिरेन्द्र कुमार, पुलिस अधीक्षक अब्दुल हमीद, मुख्य चिकित्सा अधिकारी आरके पुरवाल उपस्थित रहेंगे। शिविर की अध्यक्षता मौलाना सैय्यद मोहम्मद रजा रिजवी, इमामे जुमा इमामियां, जामा मस्जिद करेंगे। श्री जैदी ने बताया कि शिविर में लगभग 50 से अधिक हुसैन जवान रक्तदान करेंगेे। रक्तदान में शिया सुन्नी के अलावा हिन्दू भाई भी रक्तदान में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।

