aajtaktimes

नामांकन काउण्टर पर महिलाओं को हो रही दिक्कत

अजमी रिज़वी 

सिद्धौर,बाराबंकी। तीसरे चरण में होने वाले मतदान के लिए नामांकन के पहले दिन काउण्टरो पर आज लोगो की भीड़ लगी रही। महिलाओं के लिए अलग से कोई काउण्टर बनाए जाने से उन्हे काफी दिक्कतो का समाना करना पड़ा। तृतीय चरण के लिए होने वाले ग्राम प्रधान ग्रारम पंचायत सदस्य पद के चुनाव के नामांकन के पहले दिन आज प्रत्याशियों उनके समर्थको का रेला उमड़ पड़ा। ब्लाक जाने वाले हर रास्ते पर उम्मीदवार उनके समर्थक नारे लगाते हुए नजर आए। नामांकन के लिए उमड़े हुजूम को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान कई बार पुलिस उत्साहित लोगो के मध्य तीखी नोक झोंक भी हुई। नामांकन के दौरान आज भारी अव्यवस्था नजर आई। महिलाओं के लिए अलग से कोई काउण्टर बनाए जाने के कारण वह भी पुरुषों के साथ लाइन में लगी रही। काउण्टर 0 6 पर लाइन में आगे पीछे होने को लेकर दावेदारो के मध्य मारपीट की नौबत गई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियो ने किसी तरह से स्थिति संभाली। कुटी घाट से अपने माह के दुधमुंहे बच्चे के साथ नामांकन करने आयी सियारानी घण्टो लाइन में परेशान रही। नामांकन के लिए बनाए गए 10 काउण्टरों में काउण्टर 0 4 9 पर नामांकन के लिए शाम तक लोगो की लाइन लगी रही। कादिरपुर पंचायत से राम आधार यादव शेषपुर जाहिदअली से कोमल तिवारी आलमपुर से शिब्बो बानो ने भी प्रधान पद के लिए अपना नामांकन पत्र भरा।  शेषपुर जाहिदअली से प्रधान पद का पर्चा दाखिल करने आई कोमल तिवारी ने कहा कि उनका मकसद चुनाव जीत कर जनता की सेवा करना है हर घर तक योजनाओं का लाभ पहुंचाकर ग्राम पंचायत का सर्वांगीण विकास कराया जाएगा। इस दौरान उनकेे साथ पत्रकार संतोष शुक्ला राजेश सिंह राम इकबाल वर्मा मो0 रजी जैदी वीएस मिश्रा सचिन वर्मा आरके धीमान विक्रमादित्य सिंह समेत अन्य क्षेत्रीय पत्रकार मौजूद रहे।

Related

UP 2932795080159399872

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item