पांच दिवसीय न्यूमेरिकल कम्प्यूटेशन यूजिंग मैटलैब आयोजित
https://husainijnp.blogspot.com/2015/11/blog-post_500.html
जौनपुर।
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में गुरूवार को इंजीनियरिंग एवं
प्रौद्योगिकी संकाय के गणित व कम्प्यूटर साइंस विभाग में न्यूमेरिकल
कम्प्यूटेशन यूजिंग मैटलैब विषयक 5 दिवसीय कार्यशाला 26 से शुभारम्भ हुआ
जिसका समापन 30 नवम्बर को होगा। मुख्य अतिथि प्रबंध संकायाध्यक्ष डा. एचसी
पुरोहित ने कहा कि मैटलैब साफ्टवेयर अनेक क्षेत्रों की मैथमेटिकल मॉडलिंग
में बहुत उपयोगी है तथा इसे हर इंजीनियरिंग एवं वैज्ञानिक को जानना चाहिये।
संकायाध्यक्ष प्रो. बीबी तिवारी ने कहा कि आज के भावी इंजीनियरों के लिये
मैटलैब आवश्यक टूल है जिसका विज्ञान व इंजीनियरिंग के विविध क्षेत्रों में
अनेक प्रयोग हैं। उद्घाटन सत्र में बतौर स्रोत विद्वान सरदार बल्लभ भाई
पटेल राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान सूरत के सहायक प्रोफेसर डा. सुनील
कुमार ने कहा कि इस साफ्टवेयर की मदद से कम्प्यूटर ग्राफिक जैसे कठिन
विषयों को सरल तरीके से समझा जा सकता है। संयोजक डा. राजकुमार ने विषय
प्रवर्तन किया तो डा. संजीव गंगवार ने कार्यशाला की रूप रेखा को प्रस्तुत
किया। अन्त में धन्यवाद ज्ञापन डा. रवि प्रकाश ने किया। कार्यक्रम का
संचालन आयोजन सचिव डा. संतोष कुमार ने किया। इस अवसर पर डा. अजय प्रताप
सिंह, डा. वंदना राय, डा. अजय द्विवेदी, डा. प्रदीप कुमार, डा. अशोक यादव,
डा. वीडी शर्मा, डा. दिग्विजय सिंह राठौर, डा. ज्ञानेन्द्र पाल, डा. संतोष
यादव, अर्पणा गौर, अंकिता श्रीवास्तव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

