aajtaktimes

मनबढ़ों ने युवक को मारी चाकू, हालत नाजुक

जौनपुर। नगर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के रोडवेज तिराहे के पास गुरूवार को कुछ मनबढ़ युवकों ने एक युवक को चाकू मार दिया जिससे वह गम्भीर रूप से जख्मी हो गया। उपचार हेतु उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के ओलन्दगंज निवासी मनोज गुप्ता का लगभग 19 वर्षीय पुत्र सन्नी गुप्ता किसी काम से रोडवेज तिराहे के पास गया था जहां कुछ मनबढ़ युवकों ने किसी पुरानी बात को लेकर सन्नी को चाकू मार दिया। इससे वह गम्भीर रूप से जख्मी हो गया जिसे उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। समाचार लिखे जाने तक हमला का कारण नहीं ज्ञात हो सका।

Related

UP 9038865592293673568

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item