aajtaktimes

कर्ज के लिए पत्नी को रखा गिरवी, नहीं लौटाया तो कर दी हत्या

यमुनानगर। हरियाणा के यमुनानगर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पचास हजार रुपए उधार लेने के बदले एक व्यक्ति ने पत्नी को अपने दोस्त के पास गिरवी रख दिया और पैसे लौटाने पर भी जब दोस्त ने पत्नी को नहीं लौटाया तो उसने पत्नी और दो अन्य के साथ मिल कर दोस्त की हत्या कर दी।
यमुनानगर पुलिस को गत 31 अक्टूबर को जगाधरी रोड स्थित बंसल आई केयर सेंटर के पास बिहार के अररिया जिले के जजवापट्टी निवासी गोलम नामक एक शख्स की लाश की मिली थी।
जैसे ही उसने अपनी जांच आगे बढ़ाई तो हत्या की गुत्थी सुलझने में देर नहीं लगी। इस दौरान तो तथ्य पुलिस के सामने आए उनसे जांच अधिकारी भी दंग रह गए।
मामले के अनुसार साबिर ने अपने दोस्त गोलम से पचास हजार रुपए उधार लेने के बदले पत्नी सलमा को उसके पास गिरवी रख दिया था। साबिर ने बाद में जब रकम चुका दी तो गोलम ने सलमा को लौटाने से इन्कार कर दिया।
इस पर साबिर और सलमा ने दो अन्य अख्तर और गौरव ने मिलकर गोलम की हत्या कर दी। पुलिस इनमें से तीन को गिरफ्तार कर लिया है तथा गौरव की तलाश कर रही है।

Related

news 3880653117296860174

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item