पुलिस मुठभेड़ में धरे गये दो लुटेरे, कई भागने में सफल
https://husainijnp.blogspot.com/2015/11/blog-post_651.html
कई लूट काण्डो का पर्दाफाश पुलिस टीम सम्मानित
बाराबंकी। सफदरगंज व सर्विलांस टीम के सयुक्त चेकिंग अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगते.लगते रह गयी। लेकिन एसपी, एएसपी, सीओ का प्रयास रंग लाया। जाबाज पुलिस कर्मियों ने जान पर खेलकर दो लुटेरों को दबोचा है। पुलिस लाइन सभागार में मीडिया से मुखातिब एएसपी व क्षेत्राधिकारी ने इस साहसिक मुठभेड़ का खुलासा करते हुये बताया कि कई लुटेरे भागने में सफल हो गये। जल्द ही वो भी गिरफ्त में होंगे। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से नगदी, मोबाइल आदि के साथ दो तमंचे भी बरामद हुये है। लुटेरों में सफदरगंज थाने के प्यारेपुर गांव का रघुनन्दन गौतम पुत्र रामपाल गौतम व बस्ती जनपद के बाल्टरगंज थाने के तेलियाडीह निवासी विनोद कुमार यादव पुत्र जगबली यादव पुलिस गिरफ्त में है। रघुनन्दन गौतम, विनोद यादव लुटेरों के गिरोह के सक्रिय सदस्य है। इनके पास से दो तमंचाए दो जिंदा व दो खोखा कारतूस , तेरह हजार दो सौ नगद, एक नोकिया मोबाइलए एचएमटी घड़ी लुटे व्यक्ति का पहचान पत्र , एक जोड़ी चांदी की पायल व चोरी की हीरो होण्डा स्पेलण्डर मोटर साइकिल बरामद किया गया है। दोनो लुटेरों ने विगत दिनो हुई कई लूट की घटनाओं में शामिल होने की जानकारी दी है। जिसमें कोतवाली सदर क्षेत्र की नवाबगंज तहसील के सामने विगत 24 सितम्बर की चार हजार की लूट , रामसनेहीघाट के कोटवा सड़क में विगत 2 अक्टूबर को दो बदमाशो द्वारा पन्द्रह हजार नगद व एचएमटी घड़ी की लूट , सफदरगंज रेलवे क्रासिंग पर महिला से दो हजार नगद व पायल की लूट , महमूदाबाद से तगादे की रकम लेकर लोडर से जा रहे ड्राइवर मालिक से बीस हजार नगद व दो मोबाइल आदि की घटनायें शामिल हैं। दोनो की गिरफ्तारी से लुटेरों से खौफ भले न जागा हो परन्तु सफदरगंज थाने के आधा दर्जन व बाराबंकी , बहराइच , रामसनेहीघाट के एक.एक लूट का पर्दाफाश अवश्य हो गया। मुठभेड़ पर अमादा तीन बाइक सवारो से भिड़ने वाले जाबांज पुलिस कर्मियों को पुलिस अधीक्षक अब्दुल हमीद ने प्रशस्ति पत्र व पांच हजार इनाम देकर उत्साहित किया है। पुलिस टीम में सफदरगंज थानाध्यक्ष मो. जैनुद्दीन अंसारी सर्विलांस सेल प्रभारी संतोष कुमार सिंह , रामकुमार चौधरी , दिल बहार यादव , आदिल हाशमी , पवन कुमार सिंह , देवेन्द्र कुमार यादव , मुनीर अहमद आदि लोग शामिल थे।