बच्चों के सामने बाप ने मां को जिंदा फूंका
https://husainijnp.blogspot.com/2015/11/blog-post_171.html
बहराइच ANS । जिले के चंदनपुर गांव में एक क्रूर व्यक्ति ने अपने बच्चों के सामने पत्नी को जिंदा जला दिया. गंभीर रूप से झुलसी महिला ने जिला अस्पाताल में दम तोड़ दिया।
नानपारा थाना क्षेत्र अंतर्गत चंदनपुर गांव निवासी नसीर खां ने 15 साल पहले अपनी बेटी तबस्सुम की शादी मैना नेवरिया गांव निवासी मोल्हे के बेटे यूनुस खां से की थी. शादी के बाद दोनों के तीन बच्चे हुए. शादी के कुछ महीनों बाद ही दोनोंमें विवाद होने लगा था।

