aajtaktimes

मोबइल से मिलेगा प्रधानी का परिणाम

जौनपुर। प्रधानी के चुनाव की मतगणना हाईटेक होगी। जिसमें प्रत्याशियों को अधिकृत परिणाम जानने के लिए मतगणना स्थल पर घण्टों इन्तजार नहीं करना पड़ेगा। जीत हार की सूचना मोबाइल पर एसएमएस के जरिये प्रत्याशियों तक पहुंचायी जायेगी। राज्य निर्वाचन आयोग ने निर्देश दिये है कि ग्राम पंचायत एवं ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन करने वाले प्रत्याशी से उनका मोबाइल नम्बर अवश्य लें। जिससे मतगणना का परिणाम आन लाइन फीड करते ही एसएमएस के माध्यम से परिणाम उन्हे पता चल जायेगा। पंचायत चुनाव से जुड़े सूत्रों ने बताया है कि यह व्यवस्था जिला व क्षेत्र पंचायत सदस्य के चुनाव में भी लागू करने का प्रयास किया गया। लेकिन कई प्रत्याशियों के मोबाइल नम्बर न होने के कारण लागू नहीं हो सकी। इसको देखते हुए नामांकन के समय प्रधानों के प्रत्याशियों से मोबाइल नम्बर अनिवार्य रूप से लिये जायेगें।

Related

UP 4065773071272611490

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item