aajtaktimes

गायब बालिका का नही लगा सुराग

अजमी रिज़वी

बाराबंकी । थाना असन्द्रान्तर्गत बीते रविवार को रहस्यमय तरीके से गायब हुई मासूम बालिका का अब तक कोई सुराग नही लग सका है। पीड़ित परिजन अनहोनी की आशंका जता रहे है। थान क्षेत्र के ग्राम मैंदीपुर मजरे सूरजपुर निवासी दिलीप कुमार की करीब 10 वर्षीय बहन राजकुमारी बीते रविवार की शाम अपने घर के बाहर निकली लेकिन वापस नही लौटी। देर रात तक उसके वापस न लौटने पर चिंतित परिजनो ने उसकी तलाश शुरु कर दी लेकिन उसका कहीं पता नही चल पाया। नाते रिश्तेदारी में भी उसकी तलाश की गई लेकिन कहीं पता नही चला। थक हार कर परिजनो ने इसकी सूचना पुलिस को दी पुलिस ने मामला दर्ज कर खोजबीन शुरु कर दी लेकिन अब तक बालिका का कोई सुराग नही लग सका है। परिजनो के मुताबिक लापता बालिका का मानसिक सन्तुलन भी सही नही था उसका उपचार चल रहा था वह कक्षा 4 की छात्रा थी। परिजन अनहोनी की आशंका जता रहे है। इस सम्बन्ध में थाना पुलिस का कहना है कि लापता बालिका का पता लगाया जा रहा है।

Related

UP 6233347219887235768

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item