aajtaktimes

बेखौफ बदमाशों ने किया पेट्रोल पम्प पर लूट का प्रयास

अजमी रिज़वी 
बाराबंकी। शहर के एक प्रतिष्ठित पेट्रोल पम्प पर बाइक सवार दो बदमाशों ने कैस वैन को लूटने का प्रयास किया। गार्ड व पम्प कर्मियों को सजगता से लूट में तो सफल नही हो सके। परन्तु गार्ड को गोली मारकर बंदूक लूटकर फरार हो गये। मिली जानकारी के अनुसार बाराबंकी.फैजाबाद मार्ग पर स्थित मेजर पेट्रोल पम्प पर दो अज्ञात बदमाशों ने कैश वैन के सुरक्षाकर्मी को गोली मार दी और नगदी लूटने का प्रयास भी किया लेकिन पेट्रोल पम्प के कर्मचारियों की सजगता से कैश लूटने में बिफल रहे और गार्ड की सरकारी बंदूक लेकर बाइक से फरार होने में कमयाब रहेए दिनदहाडे़ बदमाशों द्वारा गार्ड को गोली मारकर लूट की दुस्साहसिक घटना को अन्जाम देने की नाकाम कोशिश की गयी। घटना से व्यापारियों में काफी रोष व्याप्त है यहां तक पेट्रोल पम्प एसोसिऐशन की जनपद की इकाई ने अपना विरोध व्यक्त करते हुये शाम 3 बजे से 5 तक शहर में कहीं भी पेट्रोल डीजल की बिक्री नहीं की गयी। वहीं घायल गार्ड को आनन.फानन में गम्भीर दशा में जिला अस्पताल लाया गया जहां से उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते एसपी अब्दुल हमीद सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुचे और घटनास्थल की जांच कर शीघ्र ही घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस टीमें गठित कर दी गयी।

पेट्रोल  पम्प संचालकों ने सांकेतिक हड़ताल कर जताया रोष

बाराबंकी। कोतवाली नगर क्षेत्र में बेखौफ लुटेरों ने दिनदहाड़े मेजर पेट्रोल पम्प को लूटने का असफल प्रयास किया। लूट में सफल न होने पर बदमाशों ने गार्ड को गोली मार कर बंदूक लूट ली और मौके से फरार हो गये। लूट की सूचना मिलते ही बाराबंकी पेट्रोल डीलर एसोसिएशन ने हड़ताल कर दी। एसोसिएशन के महामंत्री प्रदीप कुमार जैन ने मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक अब्दुल हमीद के आश्वासन पर हड़ताल को सांकेतिक हड़ताल के रुप में परिवर्तित किया। उन्होने कहा कि अगर जल्द ही पेट्रोल पम्प पर हुई लूट के प्रयास की घटना का खुलासा नही किया गया तो अनिश्चित कालीन हड़ताल की जायेगी। आज की सांकेतिक हड़ताल अपराहन तीन बजे से शाम पांच बजे तक जारी रही। एसोसिएशन के अध्यक्ष मेजर अशोक कुमार सिंह के पम्प पर हुई इस दुस्साहसिक वारदात से पेट्रोल पम्प संचालकों में डर के साथ रोष पैदा हो गया है। अध्यक्ष लूट की सूचना से पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूल गये। आनन फानन में पुलिस अधीक्षक सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची खबर लिखे जाने तक लुटेरों का कोई सुराग नही मिला।

Related

UP 5419532873286138994

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item