aajtaktimes

जल्द होगा संघ का शपथ ग्रहण समारोह

जौनपुर। जौनपुर इलेक्ट्रानिक मीडिया संघ की आवश्यक बैठक शनिवार को जेसीज चौराहा स्थित शारदा टॉवर पर हुई। अध्यक्षता कर रहे संघ के अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव ने संघ के शपथग्रहण समारोह के तारीखों को लेकर चर्चा की। इस दौरान होने वाले आयोजन में अतिथियों के नाम पर भी विचार विमर्श किया गया। यह भी चर्चा हुई कि कार्यक्रम स्थल कहां रखा जाए। संरक्षक आईबी सिंह ने आपसी मतभेद को भुलाकर सार्थक पत्रकारिता करने की नसीहत संघ के सदस्यों को दी। इस दौरान हसनैन कमर दीपू, राजकुमार सिंह, विश्वप्रकाश श्रीवास्तव दीपक, आरिफ हुसैनी, मोहम्मद अब्बास, अजीत सिंह, राजन मिश्रा, कुंवर दीपक सिंह, अमित गुप्ता, अरशद अब्बास, अभिषेक श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे। संचालन महामंत्री जावेद अहमद ने किया।

Related

news 5575347114884458163

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item