मंत्री ललई ने अधिकारियो के कसे पेंच,कहा अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं
https://husainijnp.blogspot.com/2015/11/blog-post_0.html
जौनपुर । राज्यमंत्री उर्जा एवं नियोजन शैलेन्द्र यादव 'ललई' शुक्रवार ने निरीक्षण भवन पर अधिकारियों के साथ बैठक किये। मंत्री ने उर्जा एवं नियोजन विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए कहा कि गुणवत्ता एवं समय में किसी प्रकार का समझौता नही किया जायेंगा। सभी अधिकारियों से अपेक्षा है कि कम समय में अधिक से अधिक कार्य करके मुख्यमंत्री के घोषणा को साकार करने में सहयोग करें। अनुशासनहीन कर्मचारियों को कतई बरदास्त नही किया जायेंगा। उच्चाधिकारियों द्वारा शिकायत मिलने पर कठोर कार्यवाही की जायेंगी। सभी सहायक अभियन्ता एवं अवर अभियन्ता अपने तैनाती स्थान पर ही रात्रि निवास करें। उन्होंने विद्युत अधिकारियों को निर्देशित किया कि सब स्टेशन निर्माण कराने के लिए जमीन की समस्या के बारे में अवगत कराये ताकि समय से डी0एम0/आयुक्त से जमीन उपलब्ध करायी जा सके। जिले में जर्जर तार तत्काल बदले जाये। बडे़ बकायेदारों पर कार्यवाही की जाये। हम सब मिलकर यह प्रयास करें कि कम समय में ज्यादा से ज्यादा परियोजनाएं पूर्ण की जा सके। अधिशासी अभियन्ता लो.नि.वि को बिलवाई-जौनपुर मार्ग तथा जौनपुर-इलाहाबाद मार्ग के लिए स्टीमेट तत्काल उपलब्ध कराये ताकि समय से सड़क निर्माण के लिए धन उपलब्ध कराया जा सके। इस अवसर पर डॉ के पी यादव , पुलिस अधीक्षक राजूबाबू सिंह, सी0डी0ओ0 पी0सी0श्रीवास्तव, सी0एम0ओ0 डा0 दिनेश यादव, डी0डी0ओ0 तेज प्रताप मिश्र, उपायुक्त मनरेगा रामबाबू त्रिपाठी, उप निदेशक कृषि अशोक उपाध्याय, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी राम नारायण यादव, मुख्य अभि0 विद्युत वाराणसी क्षेत्र आर0एन0 शर्मा, अधी0 अभि0 विद्युत आर0एन0 सिंह, अधी0अभि0 ए0के0 मिश्र, एस0के0 सौनोदिया, सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें।
