aajtaktimes

ग्राम प्रधान चुनाव की अधिसूचना जारी,12 दिसम्बर को होगी काउंटिंग

राज्य निर्वाचन आयुक्त एसके अग्रवाल ने शनिवार को यहां ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है।

प्रधान चुनाव चार चरणों में होंगे। नामांकन की कार्यवाही क्रमश: 16, 19, 21 व 27 नवंबर से होगी। चारों चरण के चुनाव क्रमश: 28 नवंबर और एक, पांच व नौ दिसंबर को कराए जाएंगे। सभी चरणों की मतगणना एक साथ 12 दिसंबर को होगी।

राज्य निर्वाचन आयुक्त अग्रवाल ने यहां एक प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि रविवार को जिला निर्वाचन अधिकारी के रूप में जिलाधिकारी अपने जिले का विस्तृत चुनाव कार्यक्रम जारी करेंगे।

पंचायतों के निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) सोमवार को अधिसूचना जारी करेंगे। 16 नवंबर से नामांकन की कार्यवाही शुरू होगी। 58909 ग्राम प्रधान और 742277 ग्राम पंचायत सदस्यों के चुनाव की कार्यवाही इसी के साथ शुरू हो गई है।


Related

पंचायत चुनाव 829748458578223607

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item