aajtaktimes

पटाखों पर हिन्दू देवी-देवताओं के लगे चित्र का मामला पकड़ा तूल

जनपद के हिन्दूवादी संगठनों ने डीएम के माध्यम से राज्यपाल को भेजा पत्रक
जौनपुर। पटाखों पर लगाये गये हिन्दू देवी-देवताओं के चित्र पर प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर शनिवार को तमाम हिन्दूवादी संगठनों ने कलेक्टेªट पहुंचकर महामहिम राज्यपाल को सम्बोधित मांगों का ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। सौंपे गये ज्ञापन के माध्यम से कहा गया कि दीपावली पर बम पटाखों, चरखी, फुल्झड़ी आदि पर हिन्दू आस्था के प्रतीक देवी-देवताओं की फोटो न लगायी जाय। इससे हिन्दू आस्था पर कुठाराघात हो रहा है। मांग किया गया कि देवी-देवताओं के चित्र लगाने वालों (पटाखा फैक्ट्रियों) को निर्देशित किया जाय कि हिन्दू आस्था पर ठेस न पहुंचायें। पटाखों के रैपर पर देवी-देवताओं के चित्र न लगायें जायं। दुकान पर हिन्दू देवी-देवताओं के चित्र लगे पटाखे, बम, चरखी, फुल्झड़ी आदि मिले तो हिन्दू आस्था पर कुठाराघात मानते हुये उन पर कानूनी कार्यवाही की जाय। महामहिम राज्यपाल को सौंपे गये ज्ञापन की प्रतिनिधि जिलाधिकारी व आरक्षी अधीक्षक को भी प्रेषित किया गया है। ज्ञापन सौंपने वालों में विहिप के जिला संगठन मंत्री मनोज मिश्र, जिलाध्यक्ष नरसिंह बहादुर सिंह, जिला मंत्री राकेश श्रीवास्तव, कार्याध्यक्ष अजय पाण्डेय, बजरंग दल के संयोजक विनय मौर्य, नगर मंत्री महेश सेठ, प्रभाकर तिवारी, धर्माचार्य प्रमुख आचार्य रविन्द्र द्विवेदी, चन्द्रभूषण दूबे, राम अकबाल मिश्रा, राज प्रताप सिंह, दयाराम अग्रहरि के अलावा सैकड़ों पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related

पटाखा 6963708944528675002

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item