aajtaktimes

केराकत विधायक ने जानलेवा बीमारी से ग्रसित लोगों को दिलवाया 14 लाख रूपया

मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से ढाई माह में 12 मरीजों को मिली धनराशिः गुलाब

जौनपुर। तमाम जानलेवा बीमारी सहित दुर्घटना से ग्रसित लोगों को सरकारी सहायता दिलाने का मुहिम चलाने वाले केराकत के सपा विधायक गुलाब चन्द्र सरोज ने बीते ढाई महीने में 12 और ऐसे लोगों को सरकारी धन आवंटित करा दिया जो कैंसर, हृदय, किडनी सहित अन्य बीमारियों से ग्रसित हैं। इस बाबत पूछे जाने पर श्री सरोज ने बताया कि उन्होंने 31 जुलाई से लेकर 10 अक्टूबर 2015 तक में 12 लोगों को लाभ पहुंचाते हुये कुल 14 लाख 15 हजार रूपये आवंटित कराया है। उत्तर प्रदेश शासन से जारी सरकारी सूची के अनुसार श्याम लाल निवासी महिमापुर-जलालपुर को हृदय के उपचार हेतु 1 लाख रूपया, सभाजीत यादव निवासी बन्तरी-चंदवक को कैंसर के उपचार हेतु 70 हजार रूपया, बृजेश मिश्रा निवासी मई-केराकत को कैंसर के उपचार हेतु 75 हजार रूपया, छांगुर यादव निवासी बलरामपुर-केराकत को कैंसर के उपचार हेतु 1 लाख रूपया, राम रतन निवासी सुरहुरपुर-केराकत को हृदय के उपचार हेतु 50 हजार रूपया, जगदीश प्रसाद निवासी भाऊपुर-केराकत को हृदय के उपचार हेतु 1 लाख रूपया, श्रीमती शैलकुमारी निवासी भैंसा-चंदवक को कैंसर के उपचार हेतु 50 हजार रूपया, राजनाथ यादव निवासी सरायबीरू-केराकत को टेªन दुर्घटना में पत्नी की मृत्यु के चलते 1 लाख रूपया, उत्तम सरोज निवासी खटहरा-केराकत को विकलांगतावश 20 हजार रूपया, जंग बहादुर सिंह निवासी तेजी बाजार-बदलापुर को किडनी के उपचार हेतु 5 लाख रूपया, सीता देवी निवासी मेहौड़ा-केराकत को बोन कैंसर के उपचार हेतु 1 लाख 50 हजार रूपया और सरोज देवी निवासी अहमद खां मण्डी जौनपुर नगर को हृदय के उपचार हेतु 1 लाख रूपया मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से प्राप्त हुआ है।

Related

news 479053919969042507

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item