aajtaktimes

सात दिवसीय विशेष ध्यान योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन

जौनपुर। सर्वजन इण्टर कालेज जंगीपुर कला में बीते 30 अक्टूबर से आयोजित सात दिवसीय विशेष ध्यान योग प्रशिक्षण शिविर समापन हो गया। पतंजलि योग समिति व भारत स्वाभिमान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर के अन्तिम दिन कालेज के सभी छात्रों ने आजीवन नशा मुक्ति व शाकाहारी रहने के लिये संकल्प लिया। प्रशिक्षण के दौरान बच्चों को योग की बारीकियों को समझाते हुये स्वदेशी प्रचारक अमित आर्य ने बताया कि योग एक ऐसी साधना पद्धति है जिसको अपनाकर न केवल स्वास्थ्य लाभ लिया जा सकता है, बल्कि समाज की हर तरह से सेवा भी की जा सकती है। योगाभ्यासों के क्रम में छात्रों को योगिंक, जागिंग, सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, वृक्षासन, मकरासन, भुजंगासन, मर्कटासनों सहित भस्त्रिका, कपालभाति, अनुलोम-विलोम, वाह्य प्राणायाम, अग्निसार, नौलिक्रिया, भ्रामरी व उद्गीथ प्राणायामों के साथ ध्यान की विशेष प्रक्रिया का नियमित अभ्यास कराया गया। इस अवसर पर पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी अचल हरिमूर्ति, प्रबंधक जितेन्द्र यादव, योग प्रचारक सभाराज पटेल, तहसील सदर प्रभारी ममता, अंजुम के अलावा अन्य लोगों का योगदान सराहनीय रहा।

Related

news 490524437711813349

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item