aajtaktimes

अधिकारियों से मिला श्री लक्ष्मी पूजा महासमिति का प्रतिनिधिमण्डल

9 से 13 नवम्बर तक चलेगा मां लक्ष्मी पूजनोत्सवः सुशील वर्मा
जौनपुर। श्री लक्ष्मी पूजा महासमिति के तत्वावधान में पूर्व की भांति दीपावली पर भव्य लक्ष्मी पूजनोत्सव का आयोजन सुनिश्चित हुआ है जिसका शुभारम्भ 9 नवम्बर एवं समापन 13 नवम्बर को विसर्जन के साथ होगा। समस्त पूजन समितियों की प्रतिमाएं अहियापुर से सायं 6 बजे निकलकर नगर के मुख्य मार्गों से होते हुये नखास स्थित विसर्जन घाट पर बने कुण्ड में विसर्जित की जायेंगी। इस संदर्भ में महासमिति का एक प्रतिनिधिमण्डल प्रशासनिक अधिकारियों से मिलकर सुरक्षा, सफाई, विद्युत सहित अन्य प्रशासनिक व्यवस्थाओं के लिये ज्ञापन दिया जिस पर अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि व्यवस्था में किसी प्रकार की कमी नहीं होगी। अध्यक्ष डा. राम नारायण सिंह के नेतृत्व में अधिकारियों से मिलने वाले प्रतिनिधिमण्डल में महासचिव रामजी जायसवाल, संस्थापक सुशील वर्मा एडवोकेट, संजय अस्थाना, चन्द्रशेखर निषाद बबलू, लाल बहादुर यादव नेपाली, दीपक चिटकारिया के अलावा अन्य पदाधिकारी व सदस्य शामिल रहे।

Related

news 1900657696302602193

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item