aajtaktimes

पक्षियों के इकाई की स्थापना के लिये आवेदन आमंत्रित

जौनपुर। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि कामर्शियल लेयर फार्म की स्थापना के अन्तर्गत 30 हजार पक्षियों की एक इकाई की स्थापना की कुल लागत 180 लाख रूपया है जिसमें से 30 प्रतिशत मार्जिन मनी के रूप में लाभार्थी को लगाना होगा जबकि शेष 70 प्रतिशत बैंक से ऋण के रूप में स्वीकृत कराना होगा। उसे 5 वर्षों में बैंक को नियमित रूप से अदा करना होगा जिसके लिये 5 वर्षों में 10 प्रतिशत बैंक ऋण के ब्याज की प्रतिपूर्ति कुल अधिकतम 40 लाख रूपया विभाग द्वारा किया जायेगा। उन्होंने बताया कि 1 यूनिट पर 60 रोजगार सृजन होगा। उद्यमी को एक वर्ष में शुद्ध आय लगभग 32 लाख रूपये होगी। एक एकाई से 5 वर्षों में औसतन कुल अण्डा उत्पादन 90 लाख होगा। इसके अलावा ब्रायलर पैरेन्ट फार्म की स्थापना के लिये शासन ने व्यवस्था की है। कुक्कुट विकास नीति 2013 के अन्तर्गत कामर्शियल लेयर पक्षियों को प्रति इकाई के लिये 3 एकड़ एवं पैरेन्ट ब्रायलर फार्म की स्थापना हेतु 6 एकड़ भूमि लाभार्थी के पास होना आवश्यक है। उक्त योजना की स्थापना हेतु इच्छुक लाभार्थियों से आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते हैं। योजना से सम्बन्धित विवरण एवं आवेदन पत्र का प्रारूप विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। साथ ही मुख्य पशु चिकित्साधिकारी कार्यालय में भी प्राप्त है।

Related

news 3326969741304943901

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item