aajtaktimes

चित्रगुप्त पूजा में शामिल होने की महासभा ने की अपील

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने बैठक कर जताया शोक
जौनपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की बैठक संरक्षक आनन्द मोहन श्रीवास्तव के आवास पर जिलाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई जहां उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुये श्री श्रीवास्तव ने कहा कि 13 नवम्बर को आयोजित चित्रगुप्त पूजा में पूरे उत्साह के साथ सपरिवार भाग लें। कार्यक्रम का आयोजन सिद्धार्थ उपवन में होगा जिसके मुख्य अतिथि चित्रांश बीएम सिंह उप मण्डलायुक्त हैं। अन्त में शोकसभा कर चौधरी राघवेन्द्र प्रताप सिंह अध्यक्ष कायस्थ ट्रस्ट इलाहाबाद की माता, प्रदीप श्रीवास्तव की माता, भाजपा नेता आलोक श्रीवास्तव के पिता की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया गया। साथ ही दो मिनट का मौन रखकर मृतक के आत्मा की शांति के लिये ईश्वर से प्रार्थना किया गया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष विजय अस्थाना, महामंत्री सुरेश अस्थाना, श्याम रतन, अमित निगम, विजय श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, सुमित श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, प्रदेश मंत्री रवि श्रीवास्तव, सुधीर अस्थाना के अलावा अन्य सम्बन्धित लोग उपस्थित रहे। बैठक का संचालन युवा अध्यक्ष संजय अस्थाना ने किया।

Related

news 8002293742293962504

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item