aajtaktimes

एसपी संग चेयरमैन ने किया यातायात माह का शुभारम्भ

एनसीसी व स्कूली बच्चों ने निकाली जनजागरूकता रैली
जौनपुर। यातायात माह ‘नवम्बर’ का शुभारम्भ हो गया जिसके बाबत शुक्रवार को बच्चों द्वारा जागरूकता रैली निकाली गयी। इसके पहले पुलिस लाइन में तमाम गणमान्य नागरिकों सहित एनसीसी व स्कूली बच्चे एकत्रित हुये। इस मौके पर सर्वप्रथम आरक्षी अधीक्षक राजू बाबू सिंह ने फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया जिसके बाद उपस्थित लोगों के बीच यातायात माह के बारे में जानकारी देते हुये पालन करने की बात कही। इसके बाद आरक्षी अधीक्षक श्री सिंह के अलावा नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश टण्डन ने हरी झण्डी दिखाकर रैली को रवाना किया जिसमें शामिल एनसीसी व स्कूली बच्चे यातायात माह के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिये नारे लगा रहे थे। इस अवसर पर समाजसेवी सोमेश्वर केसरवानी, आरआई कृपाशंकर कन्नौजिया, क्षेत्राधिकारी यातायात अभिषेक सिंह, यातायात उपनिरीक्षक अयोध्या तिवारी, अशोक सिंह, प्रमोद राय के अलावा पुलिस विभाग के तमाम अधिकारी, कर्मचारी, गणमान्य नागरिक, स्कूली व एनसीसी के बच्चे उपस्थित रहे।

Related

news 8350166439696314504

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item