EXCLUSIVE VIDEO : मामता शर्मसार : नवजात मासूम को माँ ने कटीली झाड़ी में फेका
https://husainijnp.blogspot.com/2015/11/exclusive-video_6.html
एक तरफ देश के प्रधान मंत्री बेटा और बेटी के बीच के अंतर को खत्म करने के लिए 'बेटी बचाओ- बेटी पढाओ' अभियान चला रहे है वही अभी कुछ लोग है जो बेटियों को बोझ समझ कर उन्हें मरने के लिए छोड़ दे रहे है | जौनपुर में एक माँ ने अपनी नवजात बेटी को मरने के लिए कटीली झाड़ियो में फेक दिया था | लेकिन कहते है की मारने वाले से बचाने वाला बड़ा होता है | इस मासूम के साथ भी ऐसा ही कुछ हुआ | बच्ची की चीख पुकार सुन कर पहुची एक महिला उस मासूम को अपने घर लाई और डाक्टर से इलाज करवा कर उसका पालन पोषण शुरू कर दिया है |
VO1- मैं भी लेती श्वास हूँ ,पत्थर नहीं इंसान हूँ,कोमल मन हैं मेरा, वही भोला सा हैं चेहरा| हर लड़ाई जीत कर दिखाऊंगी ,मैं अग्नि में जलकर भी जी जाऊँगी| मैं बोझ नहीं, भविष्य हूँ बेटा नहीं, पर बेटी हूँ| गौराबादशाहपुर थाना इलाके के कुरेथू गाँव निवासी जितेन्द्र के घर आराम से सो रही इस नन्ही सी मासूम बच्ची की कहानी सुन कर आप सबके होश उड़ जायेगे | इस मासूम को इसकी माँ ने मरने के लिए कटीली झाड़ियो में फेक दिया था | सर्द मौसम में रात भर झाड़ियो में पड़ी इस मासूम को चीटियों ने अपना निवाला बनाना शुरू कर दिया | सुबह खेत की तरफ गई गई गाव की एक महिला ने बच्ची के रोने की आवाज सुनकर जब पास जा कर देखा तो उसके रोगटे खड़े हो गये | चीटियों से घिरी बच्ची को देख कर महिला के अंदर की ममता जाग उठी और उसने तुरंत बच्ची को उठा कर सीने से लगा लिए | इस बात की जानकारी होते ही परिवार के और भी सदस्य इकठ्ठा हुए और बच्ची की हालत नाजुक देखते हुए उसे अस्पताल ले गये | परिवार के लोगो का कहना है की हम इस बच्ची को पाल पोश कर बड़ा करेंगे और इसे पढ़ाएंगे लिखायेगे |
BITE- प्रभावती
VO2- बच्ची का इलाज कराने पहुचे जितेन्द्र के पास इतने पैसे नही थे की किसी महगे अस्पताल में इलाज करा सके फिर भी उसे अच्छे डाकटर के पास ले गया | डाक्टर को भी जब बच्ची के बारे में पता चला तो उन्होंने भी बच्ची का बेहतर इलाज किया और उसके इलाज में आये खर्च के लगभग 35 हजार रूपये माफ़ कर दिया |
BITE- जितेन्द्र
VO3- बच्ची का इलाज करने वाले डाक्टर रस्तोगी ने बताया की लोगो को डाक्टरों से काफी उम्मीद होती है और मैंने तो सिर्फ अपना फर्ज पूरा किया है क्योकि अगर मेरे द्वारा किसी मासूम की जान बच सकती है तो इससे जादा ख़ुशी की बात मेरे लिए और क्या होगी |
BITE- डॉ रस्तोगी बाल रोग विशेषज्ञ
FVO- जितेन्द्र और उसके परिवार के लोगो ने इस मासूम को बचाने के लिए इतना प्रयास किया और पालने की जिम्मेदार उठा ली है साथ ही साथ बच्ची का इलाज फ्री में कर डाक्टर रस्तोगी ने ये साबित कर दिया है की दुनिया में मानवता अभी भी बाकी है |
