भरवारी का मेला आज , हुआ रामलीला का मंचन
https://husainijnp.blogspot.com/2015/11/blog-post_83.html
अशोक केसरवानी
कौशाम्बी । कौशाम्बी जिले के महत्वपूर्ण क़स्बा भरवारी का ऐतिहासिक मेला आज । हनुमान जी की चौकी की अगुवाई में राम दल पूर्ण सज धज के साथ पुरानी बाजार पंडित लक्ष्मीकांत बाजपेई जी के आवास के पास से निकाला गया। रामदल पूरे नगर में भ्रमण करते हुए रामलीला मैदान पहुचा जहा राम जी ने अहंकारी रावण का वध किया।राम दल में कौशाम्बी के जिला अधिकारी अनिल कुमार सिंह भी मौजूद रहे। राम दल पूर्ण सजधज के साथ भरवारी चेयरमैन संजय गुप्ता,पूर्व चेयरमैन कैलाश चन्द्र केसरवानी एवं गंगा प्रसाद केसरवानी समेत सैकड़ो लोग मौजूद रहे।मेले में छोटे छोटे बच्चो द्वारा सजाई गई चौकियो ने लोगो का मन मोहा। बच्चो के उत्साह वर्धन के लिए मेले में आये लोगो ने पुरस्कार देकर बच्चो का उत्साह वर्धन किया।

