aajtaktimes

सरकारी साधन से पहुंचेगा ट्रान्सफार्मर: शैलेन्द्र

जौनपुर।  प्रदेश के नियोजन एवं उर्जा राज्यमंत्री  शैलेन्द्र यादव ललई ने कहा है कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सोच है कि गरीबों के होठो तक मुसकान पहुंचे। मुख्यमंत्री ने ने जो चुनावी वादा किया था उससे सम्बन्धित सभी योजनाओं का कार्य पूरा होने वाले है। वे शुक्रवार को सपा के जिला कार्यालय पर पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होने कहा कि  समाजवादी पेशन योजना के प्रति यह सोच थी कि वित्तीय वर्ष जो लाभ लाखों परिवारों को मिला वह सीधे अब करोड़ों परिवार को मिले। राज्यमंत्री ने कहा कि बिजली आपूर्ति में सुधार सरकार की प्राथमिकता में है। वादा नहीं करेगें करके दिखायेगें। जनता को लाभ मिलेगा। जले ट्रान्सफार्मरों की समस्या पर उन्होने कहा कि ऐसे ट्रान्सफार्मरों को सरकारी संशासनों से सीधे किसानों व गांवों तक पहुंचाया जायेगा। पूर्व बसपा सरकार की चर्चा करते हुए राज्य मंत्री ने कहा कि मायावती के 2007 से 2012 तक के कार्यकाल में ट्रान्सफार्मर बनाने के कार्य में सबसे बड़ा घपला हुआ। तांबे के तार के बजाय अल्युम्युनियम का तार लगा कर उसे रंगा गया। इस बारे में अधिकारियों से वार्ता कर नयी नीति बनायी जा रही है। श्रमिकों के कल्याण की चर्चा करते हुए उन्होने कहा कि पंजीकृत श्रमिकों को दवा , बेटी की सहित 18 सुविधायें प्रदान की जा रही है। प्रदेश में मूल भूत सुविधाओं के विकास पर ध्यान दिया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों को 16 से 18 घण्टे तथा शहरों को 18 से 20 घण्टे बिजली की व्यवस्था वर्ष 2016 से प्रदेश को मिलेगी। इस मौके पर पूर्व मंत्री डॉ के पी यादव आदि मौजूद रहे |

Related

शैलेन्द्र यादव ललई 3389461757697414253

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item