aajtaktimes

महा गठबंधन की जीत आम आदमी की जीत : सिराज मेहदी



कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष ने की प्रेस वार्ता

जौनपुर। बिहार विधान सभा चुनाव में महा गठबंधन की जीत आम आदमी की जीत है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी बिहार की जनता को बधाई देती है। झूठ के भरोसे बनी सरकार धराशाई हो चुकी है। भाजपा सरकार ने अपने चुनाव में जिस तरह के शब्दों का इस्तेमाल किया वह निंदनीय है। उक्त बातें रविवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष हाजी सेराज मेंहदी ने शिया कालेज में पत्रकार वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि  बिहार की जनता को भाजपा सरकार के नेताओं ने बिहारी, अनपढ़ कहा, शिवसेना की भाषा बोली गयी। जनता खामोशी से सुनती रही और इसका बदला 2015 विधानसभा चुनाव में लिया। श्री सेराज ने कहा कि सपा सरकार ने महागठबंधन से गद्दारी कर, मोदी के दबाव और सीबीआई जांच के डर से गठबंधन तोड़ दिया। सपा से बिहार में सभी सीटों पर अपने प्रत्याशियों को चुनाव लड़ाया। देश की जनता होशियार हो चुकी है बहकावे में नहीं आयेगी। उन्होंने कहा कि झूठ, अहंकार ज्यादा दिन तक नहीं चलता है। पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि हमें भाजपा के विरोध में एक जुट हेने की आवश्यकता है। इस मौके पर राजेश सिंह, परवेज हसन, आजम जैदी, शमशीर हसन मौजूद रहे।

Related

सिराज मेहदी 572615385372125223

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item