aajtaktimes

नाराज बहू ने ऑनलाइन लगाई सास की बोली

यूं तो सास-बहू के बीच झगड़ा होना कोई नई बात नहीं है, लेकिन कोई बहू अपनी सास से इस कदर गुस्सा हो जाए कि उसे ऑनलाइन बेचने की तैयारी कर ले तो मामला गंभीर हो जाता है।
ऐसा ही एक मामले में बहू ने एक विज्ञापन के जरिए अपनी सास को ऑनलाइन बेचने की तैयारी कर डाली। एक अंग्रेजी वेबसाइट फायदा डॉट कॉम के मुताबिक बहू ने सास की फोटो लगाकर ऑनलाइन बिक्री का ऑफर दिया। बहू ने लिखा कि 60 की उम्र वाली इस महिला की आवाज मीठी है। इतनी मीठी कि आपके पड़ोसी भाग जाएं। ये महिला खाने में नुस्‍ख निकालने में अव्‍वल है।
इतना ही नहीं बहू ने सास की सारी डिटेल्‍स भरने के बाद फोटो को वेबसाइट पर पोस्‍ट कर दिया। साथ ही टैगलाइन में लिखा “Mother in-law in Good condition” । जैसे ही यह पोस्ट वेबसाइट पर डाली गई यह वायरल हो गई। हालांकि इसके कुछ ही देर बाद वेबसाइट ने इसे हटा दिया।

Related

World 7830823489520939609

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item