दो दिन, कंटीले तार, पर हारा नहीं कुत्ते का प्यार!
https://husainijnp.blogspot.com/2015/11/blog-post_609.html
जॉर्जिया। कहते हैं प्यार अनोखा होता है। अबूझ होता है। प्यारा होता है। पर जिसे होता है, वही उसकी असली भावना को समझ पाता है। फिर चाहे वो इंसान हो या जानवर। ऐसी ही अनोखी प्रेम कहानी सामने आई है, एक कुत्ते और कुतिया की। जिसमें दोनों कंटीली तारों को कूदकर पार कर रहे होते हैं, पर कुतिया का पैर तार में उलझ जाता है और वो फंस जाती है।
ऐसी स्थिति में इंसान क्या करेगा, वो उसकी बुद्धिमत्ता पर निर्भर करता है, पर यहां कुत्ता पूरे दो दिन तक वहीं खड़ा रहकर भौंकता रहा, जबतक उनके पास मदद नहीं पहुंच गई और कुतिया को सकुशल बाहर नहीं निकाल लिया गया। कुत्ते और कुतिया की ये प्रेम कहानी इन दिनों सुर्खियां बटोर रही हैं।
ज्यूस और एथेना दोनों कुत्ते एक ही घर में पले थे और दोनों में काफी समझदारी थी। हर जगह दोनों साथ ही जाते थे। उस दिन भी दोनों साथ ही थे पर तार की बाड़ को फांदते समय एथेना का पैर उसमें फंस गया। पैर जख्मी होने की वजह से वो निकल भी नहीं पा रही थी।
एनिमल लाइफलाइन प्रोजेक्ट के अधिकारी ने बताया कि किसी ने हमें फोन करके जानकारी दी थी कि एक कुतिया का पैर पिछले दो दिन से तार से फंसा है। और उसके पास खड़ा कुत्ता लगातार भौंके जा रहा है। फोन करने वाले ने दो दिन पहले कहीं जाते समय दोनों को वहीं देखा था और आने के बाद भी उन्हें देखा। अफसर केरन हिर्स्च ने कहा कि ये कमाल का मामला है। यहां स्टैंडिंग पोजिशन में दो दिन से कुतिया फंसी हुई है और ज्यूस नाम का कुत्ता उसे छोड़कर गया नहीं बल्कि दो दिन से भौंक रहा है।
केरन हिर्स्च ने बताया कि हमने एथेना को तारों से निकाला और उसकी पट्टी कर अपने सेंटर ले आए। पर ज्यूस पूरे समय उसके साथ ही रहता है। वो एक पल के लिए भी एथेना को अकेला नहीं छोड़ रहा। यही नहीं, हममें से कोई अगर इलाज के समय भी एथेना के पास जाता है, तो वो भौंकने लगता है। एथेना भी बाहर अकेली कभी नहीं जाती, ज्यूस के बगैर।