aajtaktimes

कौशाम्बी में मतदान जारी , भारी फ़ोर्स तैनात

अशोक केसरवानी
कौशाम्बी । पंचायत चुनाव के प्रधान एवं सदस्यों के निर्वाचन को हो रहे
चुनाव के प्रथम चरण में मंझनपुर और मूरतगंज ब्लाक की 121 ग्राम सभाओ में
आज मतदान हो रहा है। इसके लिए 411 बूथ बनाये गए है। प्रथम चरण के चुनाव
में लगभग साढ़े तीन लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मंझनपुर
और मूरतगंज ब्लाक की 121 गरम सभाओ से प्रधान पद के लिए 1134 प्रत्याशी और
लगभग 1300 सदस्य पद के प्रत्याशी अपने भाग्य आजमा रहे है। प्रशासन ने 36
बूथो को अति संवेदनशील और लगभग 80 बूथो को संवेदनशील के रूप में चिन्हित
किया है। इन बूथो पर अतिरिक्त पुलिस फ़ोर्स तैनात किया गया गया है।मूरतगंज के रोही पोलिंग बूथ का जिला अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण।

Related

UP 2476982468079577447

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item